लाइव न्यूज़ :

Utpanna Ekadashi 2019: आज है उत्पन्ना एकादशी, विष्णु जी की पूजा में कीजिए इस रंग का इस्तेमाल कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: November 22, 2019 07:08 IST

बताया जाता है कि उत्पन्ना एकादशी को ही भगवान विष्णु ने मुरी नामक राक्षस का वध किया था। जिसकी खुशी में हर साल उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष महीने में पड़ती है। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष में आने वाली उत्पन्ना एकादशी को भी काफी महत्तपूर्ण बताया गया है।

आज देश भर में उत्पन्ना एकादशी माना जा रहा है। हिन्दू धर्म में एकादशी का व्रत सबसे ज्यादा महत्व बताया जाता है। कहते हैं एकादशी का व्रत रखने से श्रीहरि प्रसन्न हो जाते हैं। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष में आने वाली उत्पन्ना एकादशी को भी काफी महत्तपूर्ण बताया गया है। इस एकादशी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो जातक मन से भगवान विष्णु की पूजा कर लेता है उसके सारे पाप कट जाते हैं। 

उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी तिथि- 22 नवंबरएकादशी तिथि प्रारंभ - 09:01 AM सेएकादशी तिथि समाप्त - 06:24 AM तक

इस रंग का करें इस्तेमाल

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद पसंद होता है। कोशिश करें कि उत्पन्ना एकादशी के दिन पूजा में पीले रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करें। वहीं पीले रंग के वस्त्र भी धारण करें। अगर संभव हो तो खाने में भी पीली ही चीजें खाएं। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व

बताया जाता है कि उत्पन्ना एकादशी को ही भगवान विष्णु ने मुरी नामक राक्षस का वध किया था। जिसकी खुशी में हर साल उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। खास बात ये है कि उत्तर भारत में उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष महीने में पड़ती है। जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में यर एकादशी कार्तिक मास में मनाई जाती है। 

उत्पन्ना एकादशी की पूजा विधि

1. एकादशी का व्रत करने वाले को एक दिन पहले यानी कि दशमी से ही व्रत के नियमों का पालन करना चाहिए। 2. व्रत के दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करें और स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें। 3. उत्पन्ना एकादशी का व्रत निर्जला होता है। 4. अब घर के मंदिर में विष्‍णु की प्रतिमा स्‍थापित करें। 5. विष्‍णु की प्रतिमा को तुलसी दल, फल, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। 

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद