लाइव न्यूज़ :

Tulsi Vivah 2019: तुलसी विवाह पर अपनी राशिनुसार करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: November 2, 2019 16:09 IST

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से पूजा करवाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल तुलसी विवाह 9 नवंबर को पड़ रहा है।इस दिन तुलसी की शादी विष्णु स्वरूप शालीग्राम से करवाई जाती है।

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां कभी किसी तरह का क्लेष नहीं होता। आपको उत्तर भारत के लगभग हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा दिख जाएगा। वहीं कार्तिक माह में तुलसी विवाह को भी हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी का विवाह शालिग्राम से करवाया जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार बताए जाते हैं। 

कब है तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2019 तिथि- 9 नवंबर 2019 तुलसी विवाह 2019 द्वादशी तिथि प्रारंभ- दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से (8 नवंबर 2019) द्वादशी तिथि अंत- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से (9 नवंबर 2019)

तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से पूजा करवाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद पूरी करके उठते हैं। और इसी दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक घर में तुलसी विवाह को महत्व दिया जाता है। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है।

तुलसी विवाह के दिन राशि अनुसार करें उपाय

मेष राशि - तुलसी विवाह के दिन मेष राशि के जातकों को माता तुलसी और शालिग्राम के विवाह के समय लाल चुनरी स्वंय अपने हाथों उनके ऊपर डालनी चाहिए। वृषभ राशि- वृष राशि के जातकों को तुलसी विवाह पर मां तुलसी को इत्र अर्पित करना चाहिए। यदि इस राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इन्हें जीवन में कभी धन की कोई कमीं नही होगी मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों को मां तुलसी को हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। कर्क राशि - तुलसी विवाह के दिन कर्क राशि के जातकों को शाम के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। सिंह राशि- तुलसी विवाह के दिन सिंह राशि के जातकों को माता तुलसी के पौधे पर लाल पुष्प अवश्य अर्पित करने चाहिए। कन्या राशि-  तुलसी विवाह के दिन कन्या राशि के जातकों को तुलसी का पौधा मंदिर में दान करना चाहिए। तुला राशि-  तुलसी विवाह के दिन तुला राशि के जातकों को माता तुलसी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। वृश्चिक राशि- तुलसी विवाह के दिन वृश्चिक राशि के जातकों तुलसी विवाह के समय स्वंय अपने हाथों से माता तुलसी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। धनु राशि- तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते समय माता तुलसी को हल्दी अवश्य लगाएं। मकर राशि-  मकर राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का कन्यादान अपने हाथों से करना चाहिए। कुंभ राशि-  कुंभ राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा स्वंय अपने हाथ से किसी गरीब व्यक्ति या किसी मंदिर में लगाना चाहिए। मीन राशि- तुलसी विवाह के दिन मीन राशि के जातकों तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाते हैं तो इनके घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल