Aaj Ka Panchang: दिल्ली में राहु काल आज दोपहर 1.35 बजे से होगा शुरू, जानें और क्या कहता है 19 दिसंबर का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 07:12 IST2019-12-19T07:12:14+5:302019-12-19T07:12:14+5:30

Aaj Ka Panchang: आज राहु काल नई दिल्ली में दोपहर बाद शुरू होगा। मान्यता है कि राहु काल में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Todays panchang 19 December 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool | Aaj Ka Panchang: दिल्ली में राहु काल आज दोपहर 1.35 बजे से होगा शुरू, जानें और क्या कहता है 19 दिसंबर का पंचांग

Aaj Ka Panchang: 19 दिसंबर का पंचांग क्या कहता है, पढ़ें

HighlightsAaj Ka Panchang: आज नई दिल्ली में राहु काल दोपहर में 1.35 बजे से होगा शुरूअभिजीत मुहूर्त दिल्ली में दिन में 11.57 बजे से, अमृत काल 03.49 बजे से

Aaj Ka Panchang: आज 19 दिसंबर, 2019 (गुरुवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 1.35 बजे से शुरू होगा और ये अपराह्न 2.35 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य मूल नक्षत्र में है। ये पौष पास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है जो रात 09.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। 

दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.57 बजे से 12.39 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.08 बजे और सूर्यास्त शाम 05.28 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.01 बजे से 2.43 तक होगा। वहीं, अमृत काल 03.49 से 05.19 के बीच रहेगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           01:42 PM से 03:01 PM
पटना            01:05 AM से 02:25 PM
लखनऊ       01:22 PM से 02:40 PM
भोपाल          01:38 PM से 02:58 PM
मुंबई            01:58 PM से 03:20 PM

Web Title: Todays panchang 19 December 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे