लाइव न्यूज़ :

राशिफल: अगले हफ्ते इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे हनुमान जी, पैसा, नौकरी, व्यापार में होगी खूब तरक्की

By उस्मान | Updated: May 14, 2019 13:00 IST

Rashifal in Hindi: हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं, बजरंगबली हमेशा उनके साथ रहते हैं। वैसे तो हनुमान जी की अपनी सभी भक्तों पर कृपा बनी रहती है लेकिन कुछ राशियों पर हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहता है।

Open in App

हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं, बजरंगबली हमेशा उनके साथ रहते हैं। वैसे तो हनुमान जी की अपनी सभी भक्तों पर कृपा बनी रहती है लेकिन कुछ राशियों पर हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहता है। इन राशियों में मेष, कुंभ, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग शामिल हैं। इन राशि के जातकों पर अगर कोई परेशानी आती है, तो बजरंगबली तुरंत ही उसका निवारण कर देते हैं।  

हनुमान जी की कृपा से अगले कुछ दिनों इन राशियों के लिए किस्मत धनलाभ के अवसर बना रही है। इसके साथ ही बजरंगबली की असीम कृपा से जीवन की आर्थिक परेशानियों का अंत होगा और हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। आने वाला समय नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल होगा। व्यापार में नये प्रपोजल मिलने के साथ खूब तरक्की होगी। बस आपको सच्चे मन से हनुमान की पूजा करनी चाहिए और साथ में नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

मेष राशिअगले तीन दिन इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ है। आप पर हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे। विवाह का योग बन रहा है और शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशियह हफ्ता आपके लिए ठीक रहेगा। आपका ध्यान धार्मिक कामों में लग सकता है। महाबली की कृपा से व्यापार में तरक्की की संभावना दिख रही है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। भागीदारी से लाभ होने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।  

सिंह राशिअगला हफ्ता आपके लिए शुभ है। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को जल्द कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में तरक्की होगी और नए अवसर मिलेंगे। क्रोध से बचें और सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करें। हर तरह के वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें। 

वृश्चिक राशियह हफ्ता आपके लिए फलदायी है। जीवन की सभी समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। फिजूल के खर्च से बचें। नौकरी और व्यापार में धन लाभ का योग है। विवाह का योग बन रहा है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना इस हफ्ते आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

ॐ व्यापकाय नमः,ॐ पिंगाक्षाय नमःॐ तेजसे नम:ॐ प्रसन्नात्मने नम:ॐ शूराय नम:ॐ शान्ताय नम:ॐ मारुतात्मजाय नमःॐ हं हनुमते नम:

टॅग्स :हनुमान जीज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य