लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 9 अगस्त 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 07:13 IST

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी। पुराने संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यापार की दृष्टि से भी दिन लाभदायी है।

Open in App

मेष

आज आपके आसपास के लोग आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से समस्या और बढ़ जाएगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी नये कार्य को प्रारंभ करना चाहते हैं तो आज के लिए टालना बेहतर है।

वृषभ

आज आपके जीवन में प्रेम की अधिकता होगी। उत्साह बना रहेगा। सतर्क रहें और काम पर ध्यान दें। परिवारजनों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। विदेश या दूर के रिश्ते से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

मिथुन

आज आप भावुकता से भरे होंगे। कला के क्षेत्र जैसे संगीत, नृत्य की ओर आकर्षण बढ़ेगा। व्यापार में आज आर्थिक लाभ की बेहतर संभावना है। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क

किसी वजह से गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में फैसला नहीं लें। इस फैसला का असर दूरगामी होगा इसलिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें। आकस्मिक धन खर्च का योग है। काम के सिलसिले में आकस्मिक शहर से बाहर यात्रा का योग बन सकता है।

सिंह 

माता के साथ विवाद हो सकता है। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा और अपने कार्य से आप सहकर्मियों और बॉस को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। उतर्राध में मानसकि तौर पर अशांति का अनुभव करेंगे। संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आज आप उत्साहित और काम को लेकर गंभीर होंगे। कड़ी मेहनत का आपको फायदा भी मिलेगा और अपने कार्य में सफल होंगे। परिवारजनों से संबंध और मधुर बनेंगे। गहरे जल में आज जाने से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

तुला

आज का दिन आपको मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में नहीं जाएंगे। सोच-समझकर आगे की रणनीति बनाएं। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने की कोशिश करें। परिणाम सकारात्मक आएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक

आप मानसिक शांति खोज रहे हैं और इसलिए धार्मिक कार्यों में आज रूचि बढेगी। अकेले समय व्यतीत करने की ज्यादा कोशिश करेंगे। व्यापार और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है। 

धनु

आज एक संतुलित और अच्छा दिन सामने है। दिन आनंद और उल्लास में बितेगा। परिवारिक मसलों को लेकर गंभीरता से विचार करने का दिन है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी। पुराने संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यापार की दृष्टि से भी दिन लाभदायी है। नई वस्तु खरीद सकते हैं।

कुंभ

आज आप आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा चिंतित रहेगी। इससे जुड़े मसलों के आप निपटारे की कोशिश करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यश की प्राप्ति होगी।

मीन

आज कार्यालय में वाद-विवाद से बचें। खासकर उच्च अधिकारी या बॉस के साथ विवाद से बचें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर रखें। व्यापारी वर्ग को व्यापार में आज संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य