लाइव न्यूज़ :

9 जून, 2019 राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हो सकता है यादगार, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 09:14 IST

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए व्यस्त और थकाने वाला है। इससे संभवत: आज का दिन आपके लिए नीरस होगा। पढ़िए, 9 जून 2019 का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्दे9 जून, 2019 का राशिफल: जानिए हर राशि के जातक के लिए कैसा रह सकता है आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त और थकाने वाला, मकर राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत

आज रविवार, यानी छुट्टी का दिन है। ज्यादातर लोगों के लिए यह आराम का दिन है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें काम पर जाना होगा, किसी खास शख्स से मिलना होगा। कई लोग आज कुछ अलग और नया करने के बारे में सोच रहे होंग। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, आपके लिए आज का दिन कैसा रह सकता है।

मेष- आज आपका पूरा ध्यान अपने प्यार पर होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता कम रहेगी। इसलिए अगर आपके सीनियर आप पर नाराज होते हैं तो हैरान होने की बात नहीं है। कुल मिलाकर आपका दिन आज रोमांस से भरपूर होगा।

वृषभ- आज बिजनेस में आपका झुकाव किसी नये पार्टनर की ओर होगा। नया प्रोजोक्ट शुरू करने के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। अगर आप प्रशासक हैं या किसी कंपनी में बड़े पद पर हैं तो आज आपके काम की तारीफ हर तरफ होगी और दूसरे लोग आपको नोटिस करेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए व्यस्त और थकाने वाला है। इससे संभवत: आज का दिन आपके लिए नीरस होगा। इसे दूर करने के लिए आज आप कोई रचनात्मक काम कर सकते हैं या फिर थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ ऐसा कम कर सकते हैं जो आपको पसंद हो।

कर्क- आप आज टीम वर्क में खुद को शामिल करेंगे और जांच या किसी बात की छानबीन जैसे कामों में व्यस्त होंगे। आप अपने विचार अपने दोस्तों के आधार पर बनायेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह- आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उत्साह और आत्मविश्वास की वजह से आप उसे करने में कामयाब होंगे। दूसरे लोग भी इसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आप आज नये कपड़े और दूसरी चीजें खरीदेंगे, जिसके बारे में आप काफी पहले से योजना बना रहे थे।

कन्या- आप अपनी रचनात्मकता के कारण आज किसी नई जगह पर जाएंगे और कुछ नये लोगों से भी मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांच से भरा है। इसलिए हर तरह की हैरान करने वाली खबरों और रोमांचक दिन के लिए तैयार रहिए। 

तुला- आज आपके लिए अच्छा से कुछ और बेहतर करने का मौका है। इस दिन को अपनी जिंदगी और खुद में और बेहतरी के तौर पर देखिए। आपके लिए कुछ नई चीजें करने का भी समय है, मसलन आप इतालवी खान खा सकते हैं या फिर सालसा या कोई और डांस सीखने के बारे में सोचेंगे। 

वृश्चिक- आप आज अपने बुरे और अच्छे अनुभव छोड़ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। मानसिक तौर पर आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रियजनों या परिवार वालों के साथ रहना पसंद करेंगे। 

धनु- आप अगर रचनात्मक क्षेत्र में हैं, खासकर कलाकार हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और अच्छा है। आप रेडियो जॉकी या टीवी एंकर हैं तो इस दिन को अपनी डायरी में नोट कर लीजिए। ये दिन आपके लिए यादगार होने वाला है। 

मकर- आप भले ही इन दिनों सावधान हैं, इसके बावजूद आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ये सावधावी किसी लीगल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने समय बरतनी है। अगर आप ब्रोकर या डीलर हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

कुंभ-  आप भौतिकवाद से सादगी की ओर बढ़ने की सोच रहे हैं। आपके दोस्त और परिवार वाले भी आपमें आए इस बदलाव को देखकर खुश हैं। शाम को आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल जा सकते हैं। आप सही रास्ते पर हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते जाएं, आपको अपना लक्ष्य मिलेगा।

मीन- आप आज विनम्र और उदार स्वभाव का प्रदर्शन करेंगे। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा। किसी भी संघर्ष से बचने के लिए आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने का एक तरीका जरूर खोजें।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स