लाइव न्यूज़ :

8 जुलाई, 2019, राशिफल: आज का राशिफल, जानिए कैसा गुजरेगा सोमवार का ये दिन, किसे होगा धन लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 08:05 IST

वृश्चिक राशि के जातक आज भावुकता से खुद को बचाने की कोशिश करें। दिल से बेहतर है कि दिमाग से फैसला लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Open in App

मेष

आज आप उर्जावान हैं और कई तरह के नये-नये विचार आपको आकर्षित करेंगे। आपके पास कुछ नया करने को लेकर भी योजना भी है। कुछ अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। दिन अच्छा गुजरने वाला है। इसका आनंद लें।

वृषभ

आज आप अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। इस लिहाज से कार्यस्थल पर आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। व्यापार या स्टॉक मार्केट के काम से जुड़े हैं तो मुनाफे का योग है। सोच-सोमझकर कोई फैसला लें। दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

एक व्यस्त और थकाने वाला दिन आपके सामने है। आज आप कई पुराने बचे कमों को खत्म करने के प्रयास में लगे होंगे। इससे आपका व्यक्तिगत जीवन जरूर प्रभावित हो सकता है। पत्नी से विवाद हो सकता है। धैर्य रखें और किसी भी बहस से बचने का प्रयास करें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। कमाई के साथ-साथ बचत भी ज्यादा, यही आज आपके साथ होने वाला है। बिजनेस में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अपने शहर से दूर कहीं और यात्रा का भी योग है।

सिंह

आज आपके लिए सघर्षपूर्ण दिन है। हर काम में मेहनत के मुताबिक शायद नतीजे आज नहीं मिले लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। दिन के आखिर में कुछ हद तक आप संतुष्ट रहेंगे। किसी पुराने मित्र से सलाह ले सकते हैं। आज शाम का समय आपके लिए सर्वोत्तम है। दोस्तों के साथ या किसी पार्टी में अच्छा समय गुजरेगा।

कन्या

आज कोई नया काम शुरू करने के लिहाज से आपके लिए शुभ दिन है। अच्छा और मजेदार दिन गुजरने वाला है। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आप अपनी उर्जा को और बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। 

तुला

अपने दोस्त या किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। खासकर पैसे के मामले में विवाद से बचने की कोशिश करें। दिन तनाव भरा हो सकता है लेकिन परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। कोई पुराना दिया हुआ कर्ज वापस आ सकता है।

वृश्चिक

आज भावुकता से खुद को बचाने की कोशिश करें। दिल से बेहतर है कि दिमाग से फैसला लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हृद्य संबंधी रोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु

आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर मीटिंग और दूसरे कामों के बीच दिन बहुत तेजी से गुजरेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से विवाद से बचें। छात्रों के लिए भी पढ़ाई के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। आपके करियर के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर

आज आप एकदम अलग मूड में होंगे। खासकर तर्क और वाकयुद्ध में आप सभी पर भारी पड़ने वाले हैं। अगर आप मीडिया या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो ये दिन सफलता लेकर आयेगा। व्यापारियों के लिए भी मुनाफे का योग बन रहा है। शाम को धार्मिक विचार आप पर हावी होंगे। किसी मंदिर में जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए रोमांटिक और नये अनुभव लेकर आने वाला है। अपनी महिला मित्र या गर्लफ्रेंड या पत्नी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ें। कानूनी मसलों या जमीन-जायदाद के किसी पुराने मामले में सोच-समझकर फैसला लें। संभव हो तो इसे आज टाल दें।

मीन

आज का दिन आपका है। आज आप उर्जा से भरे हैं और कार्यस्थल पर इसे देख सभी खुश होंगे। सहकर्मियों और बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। किसी रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। खान-पान पर जरूर ध्यान दें। शाम को पेट संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य