लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 8 अगस्त, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 07:05 IST

कला के क्षेत्र से जुड़े धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाले है। उत्तरार्ध में घर को सजाने-संवारने में दिलचस्पी होगी। पढ़िए, 8 अगस्त, 2019 का राशिफल...

Open in App

मेष

आज रोमांस आप पर हावी रहेगा। जीवनसाथी और पार्टनर से संबध मधुर और गहरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है और इसलिए आप मानसिक तौर पर शांति और सुकून महसूस करेंगे। हालांकि, खर्चे की भी आशंका है। इसलिए जेब पर विशेष ध्यान रखें। किसी स्कीम या कहीं पैसे निवेश करने से पहले बहुत सोच-समझकर फैसला लें।

वृषभ

आज सफलता आपके सामने खड़ी है। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी भी काम में रूकावट नहीं होगी। वित्तीय लेन-देन भी शुभ रहने वाला है। दिन में किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं करें। शाम अच्छी गुजरेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। 

मिथुन

आज घर के कामकाज और उससे जुड़े मसलों में आप व्यस्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क

आज जीवनसाथी से विवाद का योग है। हालांकि, बहुत जल्द आप दोनों मसलों को सुलझा भी लेंगे। काम में आज आपका मन नहीं लगेगा। किसी छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह 

व्यापार में धन लाभ का आज योग है। विदेश से किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। सहनशीलता बनाए रखें। शरीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पाचन तंत्र संबंधी रोग परेशान करेगा। पारिवारिक और जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

कन्या

भाग्य और मौके के मामले में आज आप के सामने सफलता के नये द्वार खुल सकते हैं। पुराने रूके काम पूरे होंगे। काम का आप पर दबाव है। इसके बावजूद आप सफलता पूर्वक कार्यों को खत्म करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं।    

तुला

आज अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिसका सामना करना आपके लिए आवश्यक है। आपकी गलती नहीं है, इसके बावजूद आप कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। बहस और विवाद से आज जरूर बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक

आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी रिश्तेदार या संबंधी के साथ कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु

आप अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाले है। उत्तरार्ध में घर को सजाने-संवारने में दिलचस्पी होगी। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने वाला है। यश मिलेगा। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर

आज दिन आपके लिए परेशानी भरा है। ज्यादा प्रयास के बावजूद नतीजे आपके पक्ष में बहुत हद तक नहीं होंगे। हालांकि, निराश होने की जरूरत नहीं है। ऑफिस में सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बचने की कोशिश करें।

कुंभ

आज नये कार्यों का प्रारंभ आप कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

मीन

आज आपको वाणी को संयमित रखना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स