लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह राशि के लिए भाग्यशाली है आज का दिन, जहां कदम रखेंगे वहीं मिलेगी सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 07:06 IST

7 सितंबर, 2019 का राशिफल: तुला राशि के जातक अगर शादी का विचार कर रहे हैं तो आज इस संबंध में कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिनमकर राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत, दुर्घटना से संभलकर रहे

मेष

आज आपको काम के सिलसिले में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कई दिनों की मेहनत आज एक गलती से मिट्टी में मिल सकती है। दिन तनावभरा होगा। हालांकि, बाद में शाम का समय आपके लिए राहत वाला होगा। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। क्रोध को खुद से दूर रखें।  

वृषभ

आज आपके विश्वास और सिद्धातों की परीक्षा हो सकती है। आलोचनाओं के लिए तैयार रहें। धैर्य और वाणी पर संयम रखें। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ का योग है। 

आज का राशिफल" title="आज का राशिफल"/>
आज का राशिफल

मिथुन

आपकी संवेदनशील और भावुक प्रवृत्ति आज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य रखें। काम के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। वाणी पर काबू रखें।

कर्क

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। समाज में यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ होगा। उन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। 

सिंह

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र में रुचि रहेगी। ऑफिस या व्यापार से जुड़े मामलों में आपके नये विचार सफलता की नई राह खोल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन व्याकुल रहेगा। सुस्ती का अनुभव करेंगे और स्फूर्ति का अभाव होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान करेगी। अपयश हो सकता है। स्त्री पक्ष से बच कर रहें।

तुला

शादी का विचार कर रहे हैं तो आज इस संबंध में कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। नये मौके सामने आ सकते हैं और इसिलए इनका फायदा उठाने से नहीं चूके। दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा की कोशिशें रंग ला सकती हैं।

वृश्चिक

बिजनेस के लिए आज दिन बहुत अच्छा है। कुछ अप्रत्याशित फायदे मिल सकते हैं। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। संपत्ति में पैसे निवेश करने की योजना सफल रहेगी। स्वास्थ्य बाद में कुछ चिंतित कर सकता है।

धनु

आज पुराने दोस्तों और नाते-रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। एक अच्छे दिन के बाद शाम को किसी पार्टी या सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। 

मकर

आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक खर्च होने से चिंता बढ़ेगी। संतान पक्ष या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। दुर्घटना से संभलकर रहे। गहरे जल से दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है।

कुंभ

नए कार्यों को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में लाभ की संभावना है। आज आप पर लक्ष्मी माता की कृपादृष्टि है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग बन रहे हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सभी काम समय से पूरे होंगे। सरकारी काम भी बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं छुट्टी पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रणय सुख प्राप्त होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य