लाइव न्यूज़ :

7 जुलाई, 2019, राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए बन रहा है आकस्मिक खर्च का योग, जानिए क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 07:14 IST

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए छठी इंद्री कमाल करेगी। पैसे और व्यवसाय से जुड़े मामले में कोई अहम फैसला ले सकते हैं और वह सही साबित होगा।

Open in App

मेष

आज आपकी रूचि नये लोगों से मिलने की होगी। सामाजिक बने रहेंगे। इससे आपको बिजनेस में फायदा होगा और नये संपर्क स्थापित होंगे। काम के साथ-साथ आप दिन का आनंद भी उठाएंगे। दूसरो का दिये सुझाव पर ध्यान दें। वह काम आ सकता है।

वृषभ

आज आपको अपने जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यस्थल या बिजनेस में अपने जिद पर अड़े होंगे। बहरहाल, आपको बेवजह की बहस से आज बचने की जरूरत है। काम के दबाव के कारण खुद का मूड खराब नहीं करें। प्रशासकों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन

रोज-रोज एक ही तरह के काम आपको आज नीरस बना रहे हैं। इसलिए आप आज शाम अपने दोस्तों या करीबी के साथ कुछ अच्छा और मजेदार समय बिताने की योजना बना सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी पुरानी पैतृक संपत्ति के बदले में धन लाभ का योग बन रहा है। 

कर्क

आप अपनी बात या अपने काम से जुड़ी बात रिश्तेदारों के सामने बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने के आदि हैं। हालांकि, इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। आपके पूर्व का अनुभव कोई नया पाठ पढ़ायेगा। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा है। 

सिंह

आपके पास कौशल है पर आप उसका सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। नई नौकरी की तलाश है इस लिहाज से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई चीजें सीखते रहने की कोशिश कीजिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन रविवार होने के बावजूद मंदा रह सकता है। 

कन्या

आज आपको गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम तक स्थिति ठीक भी हो सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान जरूर दें।

तुला

आज आपके साथ 'लेडी-लक' है। इसके मायने ये हुए कि पत्नी या किसी महिला मित्र की मदद से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। छोटे लक्ष्यों की बजाय बड़े लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। शाम बेहद शानदार और रोमांटिक होगी और आप अपने दोस्तों या किसी करीबी मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज आपका छठी इंद्री कमाल करेगी। पैसे और व्यवसाय से जुड़े मामले में कोई अहम फैसला ले सकते हैं और वह सही साबित होगा। काम का बोझ रहेगा पर धैर्य के साथ और बिना किसी तनाव के आगे बढ़ें। दिन अच्छा रहने वाला है। 

धनु

आज आपके लिए दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है लेकिन एक-एक कर काम को निपटाने की कोशिश करें। यात्रा में सावधानी बरतें। दुर्घटना से बचने की जरूरत है। संयम से काम लें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर

आज आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक खर्च का योग है। नकारात्मक विचार को दूर रखें। सहकर्मियों के साथ मतभेद होगा। वाणी में संयम बरतें।

कुंभ

आज आपका दिन रोमांस और मनोबल से भरपूर है। किसी नई महिला मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दंपतियों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मीन

घर में सुख-शांति रहेगी। हालांकि आपको स्वाभाव और वाणी की आक्रामकता पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाह को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स