आज का राशिफल: वृषभ और मीन राशि को होगा धन लाभ, 7 अगस्त के राशिफल से जानिए दूसरे जातकों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 06:44 IST2019-08-07T06:44:55+5:302019-08-07T06:44:55+5:30

कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन आपको थोड़ा निराश कर सकता है। परिवार और संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलने की संभावना कम है। पढ़िए, 7 अगस्त 2019 का राशिफल...

todays horoscope aaj ka rashifal 7th august 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | आज का राशिफल: वृषभ और मीन राशि को होगा धन लाभ, 7 अगस्त के राशिफल से जानिए दूसरे जातकों का हाल

7 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष 

आज आप सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे। वाणी सहित कार्यों से आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। सीनियर अधिकारी आपके कार्य और उर्जा से खुश होंगे। वाद-विवाद टालिएगा। गृहस्थ जीवन भी सुखद रहेगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन उल्लास और आनंद में बितेगा। पुराने उलझे हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन

आज आप पर सुस्ती छाई होगी। अस्वस्थ महसूस करेंगे। पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। संतान संबंधी कार्यों में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। संभव है तो उसे टालने की कोशिश करें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक और अशुभ रह सकता है। स्फूर्ति का आभाव महसूस करेंगे और मन अशांत रहेगा। दाम्पत्य जीवन चुनौती भरा रह सकता है। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। धन का खर्च बढ़ेगा होगा। अपयश की आशंका है। 

सिंह 

दिन शुभ है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इसलिए इस दिन का भरपूर साथ मिलेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे और कोई अड़चन नहीं आयेगी। नये दोस्त बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ सकती है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या

बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। आर्थिक लाभ होगा। आपका प्रबंधन कौशल और नई योजना दोनों ही सफल साबित होंगे। कानून संबंधी कार्यों में सोझ-समझकर आगे बढ़ें।

तुला

आज अपने शरीर और स्वास्थ्य की ओर आपका खास ध्यान रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा गुजरेगा। सरकारी कामकाज में अड़चन आ सकती है। विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक

आज काम की अधिकता आपको थकाने वाली है। खासकर कार्यस्थल पर या ऑफिस में दिन बहुत बिजी रहने वाला है। बहुत उत्तेजित होकर कोई कदम उठाने से कोई लाभ नहीं है। धैर्य बनाए रखें और दबाव के बीच वाणी पर भी संयम रखें। अपने भविष्य के जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है।

धनु

आज शुभ और एक खुशहाल दिन आपके सामने है। पेशेवर जीवन सफलता के नये रास्ते पर बढ़ेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने आदि की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर या पति/पत्नी से विवाद से बचें।

मकर

आज लंबी यात्रा से बचने की कोशिश करें। शल्यचिकित्सा आदि कराने के फैसले को भी अगर संभव हो तो आज के लिए टाल दें। हालांकि, इस पर बेहतर फैसला आपके चिकित्सक को लेना चाहिए। शारीरिक कष्ट से आप परेशान रह सकते हैं। अपने किसी करीब के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपको थोड़ा निराश कर सकता है। परिवार और संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलने की संभावना कम है। पड़ोसी से विवाद संभव है। लंबे समय से चल रहे रिश्तों में भी दरार की आशंका है।

मीन

आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिश्रम अधिक होगा लेकिन संभव है कि नतीजे मन मुताबिक नहीं रहें। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। कामुकता आज आप पर हावी रहेगी। ऐसे में अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा।

Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 7th august 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे