लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 6 सितंबर, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 06:59 IST

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के आज जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और निकटता का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्य या फिर बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातक आज अपने वाणी और व्यवहार पर काबू रखेंतुला राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है, सीनियर अधिकारी से प्रशंसा मिलेगी

मेष

आज आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षा के अनुसार नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। दिन काफी व्यस्त और तनाव भरा रहने वाला है। नये कार्यों की शुरुआत नहीं करें। दिन के उतर्राध में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 

वृषभ

आज जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और निकटता का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्य या फिर बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मन स्वस्थ्य रहेगा। सार्वजनिक जीवन में कीर्ति मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन

आज आपका संवेदनशील और भावुक व्यवहार आपके लिए समस्या बन सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यक्तिगत रिश्तों को जिम्मेदारी और समझदारी से संभालने की कोशिश करें। प्रेम-प्रस्ताव किसी के सामने रखना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार और कर लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।

कर्क

आज आपका खुशमिजाज हैं। नये दिन का भरपूर आनंद लेंगे। आर्थिक मुद्दे आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। खर्च उम्मीद से अधिक होगा। इसलिए शाम के वक्त मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। विपरीत लिंगिय आकर्षण रहेगा। अत्यधिक कामुकता का अनुभव करेंगे। 

सिंह

आज अपने वाणी और व्यवहार पर काबू रखें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। माता-पिता के साथ अनबन रहेगी। जमीन, मकान और वाहन की खरीदारी के लिए आज अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों खुद को दूर रखें।

कन्या

आज आपकी नेतृत्व क्षमता प्रभावी होगी और इसकी सभी लोग प्रशंसा करेंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन के आखिर में थकान और सुस्ती का अनुभव करेंगे।

तुला

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारी से प्रशंसा मिलेगी। परिवारजनों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वे नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक

आज आप उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे। ऑफिस में सभी कार्यों को सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। गहरे जल से खुद को दूर रखें।

धनु

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह दिन और अगले कुछ दिन भी बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपनी क्षमताओं और समझदारी के कारण इस कार्य को सफलतापूर्वक खत्म करने में सफल भी रहेंगे। यश की प्राप्ति होगी। कुछ संपत्ति विवाद को लेकर अदालती कामकाज में फंस सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में लाभदायक है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीपेशा जातकों को को नौकरी में उन्नति मिलेगी। नये सामान आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ

किसी अहम फैसले में आज परिवार का आपको भरपूर साथ मिलेगा। सरकारी कार्य बिना किसी बाधा के खत्म होंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्र के दौरान हालांकि अपना विशेष ध्यान रखें।

मीन

आज दिन की शुरुआत के साथ ही शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव करेंगे। मन में निराशा पैदा हो सकती है। कार्य पूरा न होने पर हताशा भी अनुभव करेंगे। भाग्य साथ नहीं है इसलिए आज नये काम की शुरुआत नहीं करें। आफिस में अपने काम को लेकर सचेत रहें। व्यर्थ में ज्यादा मेहनत और भागदौड़ करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स