लाइव न्यूज़ :

5 October Rashifal : आज कर्क, मीन और कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 5, 2019 07:26 IST

5 October Aaj ka Rashifal: धनु राशि वाले लोगों का आज धार्मिक प्रवास होगा। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वालों की आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी।

मेषआज आपको क्रोध पर संयम बरतने की जरूरत है। क्रोध पर संयम न रखने से आपके कार्य और संबंध भी बिगड़ने की संभावना है। आज आप मानसिक रुप से व्यग्रता और बेचैनी महसूस करेंगे हैं जिसकी वजह किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक कार्य में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभआज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ हो सकते हैं या कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ करने से बचें। दिन में बाहर का खाना खाने से बचें या तली-भुनी चीजें न खाएं। आज आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुनआज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे। आज आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।    कर्ककर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय में काफी लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकार्यकरों का सहकार भी प्राप्त होगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंहआज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थी भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्याआज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिक रुप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुलाआज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिक रुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिकआपकी बातों से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। वैचारिक रुप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त करने में अवरोध आ सकते है।

धनुआज धार्मिक प्रवास होगा। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकरआज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा।

कुंभआज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीनव्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगोवा अग्निकांड: कौन हैं सौरभ लूथरा? अरपोरा के बर्च नाइट क्लब के संस्थापक आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब पुलिस जांच के दायरे में

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले