आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले गहरे पानी से रहें दूर, कर्क राशि के भाग्य में धन लाभ, पढ़िए 4 अगस्त, 2019 का राशिफल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 07:31 IST2019-08-04T07:31:37+5:302019-08-04T07:31:37+5:30
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज घर में क्लेश का योग है। संतान से भी विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पढ़िए, 4 अगस्त का राशिफल...

4 अगस्त, 2019 का राशिफल
मेष
आज काम और रिश्तों के मामले में बाजी आप मारने वाले हैं। दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। हालांकि, कोई भी कदम उठाने से पहले जरूर सोच-विचार करें और अतिउत्साह से बचने की कोशिश करें। घर में वारावरण शांतिपूर्ण होगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा गुजरने वाला है।
वृषभ
आज पारिवारिक क्लेश आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गहरे पानी से भी दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भावुकता से बचें और सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन
आज आपका दिन रोमांस और प्रेम से भरा है। उत्साह से आप भरे हुए हैं। किसी करीब से हालांकि विवाद अपने मन को खट्टा कर सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने कर्ज लौट सकते हैं। व्यवसाय में भी बड़ा लाभ होने का योग है। हालांकि, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है, इसे लेकर सतर्क रहे। दोपहर बाद परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
सिंह
यह समय आपके व्यवसाय और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का उत्तम समय है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक खर्च का योग है। इसलिए जेब पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उतर्राध में उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है।
कन्या
परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद से बचे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।
तुला
करियर को लेकर आज आप चिंताग्रस्त होंगे। हालांकि, आपको धैर्य रखने की जरूरत है। करियर को लेकर चिता की यह स्थिति अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो इसे लेकर भी आप ज्यादा चिंतित होंगे। मनोबल कमजोर रहेगा। मानसिक परेशानी से ग्रस्त होंगे।
वृश्चिक
कार्य क्षेत्र में आज आपके लिए सफलता का दिन है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ मिल सकता है। धातु संबंधित कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे आज के लिए टाल सकते हैं।
धनु
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सुस्ती महसूस करेंगे। व्यवसाय में साझीदार के साथ विवाद हो सकता है। वैसे मध्याहन के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। कार्य में सफलता हासिल होगी। पिता की ओर से धन लाभ हो सकता है।
मकर
काम का दबाव और व्यस्त दिन आज आपको थकाने वाला है। स्वास्थ्य वैसे अच्छा रहेगा। लव लाइफ आज आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आयेगा। शादी के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन से यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
कुंभ
आज घर में क्लेश का योग है। संतान से भी विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज चुनौती वाला दिन है। कोई समाचार आपको निराश कर सकता है।
मीन
करियर के संबंध में आने वाली किसी अच्छी खबर के संकेत आपको मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में कलह की आशंका है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।