लाइव न्यूज़ :

31 जुलाई 2019, राशिफल: आज बुधवार को किसे होगा धन लाभ, किसका बढ़ेगा टेंशन, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 07:12 IST

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आलस्य भरा होगा। खासकर दिन के पहले हिस्से में आप कई चिंताओं से ग्रसित रह सकते हैं। संतान से विवाद हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे31 जुलाई 2019 का राशिफल: तुला राशि को कई चिंताओं से होना पड़ सकता है ग्रस्तकर्क: आज अत्यधिक खर्च आपकी चिंता को बढ़ा सकता है, आकस्मिक धन खर्च का योग है

मेष 

आप आज कई तरह के नए विचारों और आइडिया से लैस हैं। नया कुछ शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल है। सरकारी कामकाज में भी बाधा नहीं होगी और वे आसानी से निपटते चले जाएंगे। व्यापार में लाभ का योग है। ऑफिस में ऊपर के अधिकारी खुश रहेंगे। हालांकि, शाम को आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं। 

वृषभ

आज परिवारजनों के लिए आप ज्यादा चिंतित महसूस करेंगे। दांम्पत्य जीवन में विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर कोई कदम उठाए। धन का खर्च भी आपको चिंता में डाल सकता है। छात्रों को लिए दिन अच्छा है।

मिथुन

आज आप आनंदित और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी नये मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यवसाय और काम में मन लगेगा।

कर्क

आज अत्यधिक खर्च आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। आकस्मिक धन खर्च का योग है। हालांकि, धैर्य रखें। दिन बढ़ने के साथ आपकी समस्याओं में कमी भी आएगी। व्यवसाय में धन लाभ का योग है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। नाकारात्मक भावनाओं को दूर रखने की कोशिश करें।

सिंह

आज आपके लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है। ज्यादातर समय परिवार के साथ बितेगा। संतान से मिली कोई अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं लेकिन यात्रा के दौरान अपना खास ख्याल रखें। जल्दबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। 

कन्या

आज माता के स्वास्थ्य से संबंधित बात आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक परेशाननी का असर आपके काम पर भी दिखेगा इसलिए ज्यादा सतर्क रहकर और सावधानी से काम करने की जरूरत है। शादी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा होगा। खासकर दिन के पहले हिस्से में आप कई चिंताओं से ग्रसित रह सकते हैं। संतान से विवाद हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक जागरूक होंगे। अपने जीवन में नये बदलाव को लेकर विचार कर सकते हैं। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकता है। व्यापार में हानि की आशंका है। वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज का दिन आपके लिए मनोरंजन और आनंद से भरा होगा। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है। वाद-विवाद से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी परेशानी या सरप्राइज लेकर नहीं आने वाला है। दिन मध्यम रहेगा। कानून और कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में बाधा होगी। संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है। दूर के रिश्तेदार से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ

कला के क्षेत्र की ओर आपकी आज विशेष रूचि होगी। संतान से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। आर्थिक लाभ का योग है। पुराना कर्ज आपके पास लौट सकता है। 

मीन

आज स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पेट संबंधी दर्द या किसी विकार से अशांति होगी। किसी स्त्री से मनमुटाव और तकरार की संभावना है। बेहतर है कि शाम को आप काम से दूरी बनाएं और कुछ वक्त खुद के साथ बिताएं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स