लाइव न्यूज़ :

30 जून 2019, राशिफल: तुला राशि के लिए आज है भाग्यशाली दिन, होगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2019 06:06 IST

आज का राशिफलः मेष राशि के जातकों के लिए शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग खड़ा होगा। पढ़ें सभी राशियों का हाल...

Open in App

मेष

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग खड़ा होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।

वृषभ

आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आहलादक बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन 

आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आँख में पीडा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

कर्क 

आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

सिंह

आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या 

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

तुला 

स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े- विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएँगे। स्त्रियाँ तथा जलाशय से दूर रहना हितकर है।

वृश्चिक

नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। 

धनु

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा।

मकर

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता उदित होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

कुंभ

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे।

मीन

व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमान्स अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स