लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष, वृषभ, कर्क और धनु राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 29, 2019 06:13 IST

सिंह राशि वालों को आज परिवारवालों का अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आँख या दांत सम्बंधि पीडा़ में राहत का अनुभव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह राशि वालों का आज का दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा।तुला राशि वालों को असंयमित या अविचारी वर्तन परेशानी में डाल सकता है।

मेषआप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएँगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएँगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पूण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।वृषभआप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएँगे। धन का व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन सानुकूल है।

मिथुनआज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडेगा, लेकिन वाद विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रीयों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।

    कर्कआज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नोकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर पाएँगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंहआज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर सदूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आँख या दांत सम्बंधि पीडा़ में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएँगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्याआपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

तुलाअसंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फँसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

वृश्चिकआज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्यपात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनुआज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।

मकरआज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारो से प्रभावित होंगे और उन्हे अपनाएँगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का भी आप परिचय देंगे। फिर भी मानसिकरूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से सम्बंधित प्रश्न आपको दुःखी करेंगे। धन के निरर्थक व्यय से संभलकर चलिएगा। मानसिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। छोटा सा प्रवास आपके लिए आनंदप्रद रहेगा। सरकारी संकट उपस्थित हो सकता है। प्रतिस्पर्धियो के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा।

कुंभअनैतिक कृत्यों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखिएगा। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

मीनदैनिक कार्यों में से छूटकर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रो का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य