लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आज मिल सकती है कार्य में सफलता, पढ़ें 28 सितंबर का राशिफल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 28, 2019 06:20 IST

तुला राशि वाले आज अगर प्रवास-पर्यटन पर जाते हैं तो उन्हें लाभ मिल सकता है। साथ ही मित्रों से भी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देaaj ka rashifal: कर्क राशि वालों का परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।सिंह राशि वालों में क्रोध की भावना अधिक रह सकती है।

मेषसाहित्य या कला में रुचि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि वाले लोग अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। करीबी लोगों से भेंट हो सकती है। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में और ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतें।

वृषभआज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालिएगा। मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।

मिथुनकार्य में सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परिवारजनों के साथ बहस हो सकती है और इससे मन में अशांति बढेगी, लेकिन मन को शांत करने की कोशिश करें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्ता में न धकेल दे इसका ध्यान रखिएगा।    कर्कपरिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिल सकती है। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सम्बंधों में बंधोगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।

सिंहआज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

कन्याआज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। विवाद में फंस सकते हैं इसलिए  चर्चा और  विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी।

तुलाआज अगर प्रवास-पर्यटन पर जाने हैं या मित्रों से मिलते हैं तो लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलिएगा। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।

वृश्चिकदृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

धनुआपका आजके दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिध्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मकरआजके दिन के लिए संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा।

कुंभआज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी आपको सलाह देते है। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मीनआपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य