लाइव न्यूज़ :

28 जुलाई 2019, राशिफल: आज नकारात्मक विचारों से बचें मेष राशि के जातक, पढ़िए अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2019 07:45 IST

मेष राशि के जातकों के लिए आज तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है।

Open in App

मेष

आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें। ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

मिथुन

आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आँखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

कर्क

आप का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुखशांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएँगे।

सिंह

आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन – मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।

कन्या

आज का आप का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला

सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिक

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकर

आज आप में भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहोगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।

कुंभ

आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रीयों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा। जमीन- मकान- वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।

मीन

अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य