लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तुला जातकों के लिए आज व्यस्त दिन पर माता लक्ष्मी की भी होगी कृपा, पढ़ें 27 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 06:23 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक आज अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहने वाले हैं। काम का दबाव अत्यधिक रहने वाला है। हालांकि, अपराह्न के बाद हालात बदलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा, पुराने मित्रों से होगी मुलाकात वृश्चिक राशि के जातक अपने गुस्से पर रखें काबू, मकर राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

मेष

आज आपकी पुरानी मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन आनंद में बितेगा। जोश और उत्साह से आज आप भरे होंगे और काम में भी आपको इसका फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन शुभ है। आपके योजनाबद्ध कार्यों से सीनियर अधिकारी खुश होंगे। शाम को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। उदर संबंधी दर्द परेशान कर सकता है।

वृषभ

आज आप अपने काम को लेकर बहुत गंभीर होंगे। अपने काम में पूरी मेहनत करेंगे। हालांकि, संभव है कि नतीजे अपनी उम्मीदों के अनुसार नहीं मिले। इससे निराशा हो सकती है लेकिन आपको अपना परिश्रम जारी रखना चाहिए। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। अभ्यास में मन लगेगा।

मिथुन

अपनी व्यक्ति इच्छा या अनिच्छा को आज खुद पर नहीं थोपे। समय के साथ जाने का प्रयास करें। किसी खास विपरित लिंगीय शख्स के प्रति आकर्षण पैदा होगा। पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से भी अचानक मुलाकात हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक क्षेत्र में लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। नकारात्मक भाव मन में उभरेंगे। दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। मित्र या पारिवारिजनों के साथ गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। धन का अधिक खर्च होगा। बिजनेस के लिए दिन जरूर अच्छा है। धन लाभ का योग है। 

सिंह

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। सही फैसले लेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर जरूर कुछ उलझन पैदा हो सकती है और पार्टनर के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस विवाद को ज्यादा नहीं बढ़ने दें। इससे आपका नुकसान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या

आत्मविश्वास अच्छी बात है लेकिन आज अति-आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। मित्रों और सहकर्मियों की बात सुनें और उनकी सलाह को लेकर गंभीरता से सोचें। मित्रों और स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।

तुला

काम के लिहाज से आज का दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। इससे आप अपने परिवार से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दे सकेंगे। पैसे निवेश के लिए दिन शुभ है। लक्ष्मी जी की कृपा है इसलिए शेयर बाजार या कहीं और अपना भाग्य चाहें तो आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दिन के उतर्राध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अनुभव और अपनी क्षमता के आधार पर आप आसानी से आगे बढ़ जाएंगे।

वृश्चिक

आज अपने गुस्से और वाणी पर जरूर काबू रखें। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी और के मसले में खुद उलझना सही नहीं है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैसे, व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल है। संतान की प्रगति को देखकर संतोष का अनुभव होगा। 

धनु

काम को लेकर आप आज बहुत गंभीर हैं। काम का दबाव अत्यधिक रहने वाला है। हालांकि, अपराह्न के बाद हालात बदलेंगे। अगर यात्रा का कार्यक्रम है तो आज टालना बेहतर होगा। शरीर में थकावट का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में सीनियर अधिकारियों के साथ संघर्ष हो सकता है। वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें।

मकर

आज स्वास्थ्य को लेकर अच्छा अनुभव नहीं करेंगे। अचानक धन खर्च से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। खान-पान को लेकर ध्यान रखें। क्रोध पर संयम रखें। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी।

कुंभ

अपनी मौजूदा परिस्थिति के कारण पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी और मन में निराशा का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। मन मुताबिक नतीजे और सफलता नहीं मिलते देख निराशा होगी। धैर्य से काम लें। संपत्ति विवाद या परिवार से जुड़े किसी और मसले के कारण कोर्ट-कचहरी की दौड़ लगानी पड़ सकती है। 

मीन

प्रेम-प्रसंग और प्रणय के लिए दिन अच्छा है। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। नये काम की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स