लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन, जानिए कैसा होगा आपका ये दिन, पढ़ें 27 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 06:44 IST

आज का राशिफल: सिंह जातकों के लिए आज व्यापार में दिन अच्छा है। कोई नई शुरुआत करने की ठोस योजना बना सकते हैं। तुला राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए आज व्यस्त सुबहवृषभ जातक मानसिक तौर पर रहेंगे व्याकुल, धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा

मेष

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद में न उलझे और वाणी पर संयम रखें। पार्टनर से भी विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आँखों में पीड़ा की आशंका है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें।

वृषभ

आज मानसिक व्याकुलता रहेगी और एकाग्रता की कमी का अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ सफलता के भी योग हैं हालांकि इससे आपको ज्यादा उत्साहित होने से बचने की जरूरत है।

मिथुन

शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कहीं सैर-सपाटे या घूमने जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। पुराने कर्जों को खत्म करने की आज आप कोशिश करेंगे। कुछ अन्य पुराने काम सफलतापूर्व खत्म करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

कर्क

आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। 

सिंह

आज व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नई शुरुआत करने की ठोस योजना बना सकते हैं और आपको सफलता भी मिलेगी। अपनी बातों से आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे और इससे यश मिलेगा। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। गहरे जल से दूर रहें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। स्नेहीजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ का योग है। बिजनेस से संबंधित कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति के योग हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए आसान नहीं रहने वाला है। कुछ चुनौतियों के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ चीजों को आपको जीवन में वैसे ही स्वीकार करना सीखना चाहिए, जैसे वे सामाने आते हैं। वैसे, नौकरीपेशा जातकों पर सीनियर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। दिन के उतर्राध में कोई सरप्राइज या अच्छी खबर आपको खुश कर देगी।

वृश्चिक

आज की सुबह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाली है। भाग-दौड़ के साथ दिन की शुरुआत होगी और दोपहर बाद तक आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बाद में अपने प्रियजन या परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए विद्या हासिल करने के लिहाज से दिन अच्छा है। अच्छा और स्वादिष्ट भोजन प्राप्तो होगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आज सफलता के योग हैं। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से दूर ही रहने में बेहतरी है। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। किसी सरकारी कार्य में उलझ सकते हैं और इससे परेशानी बढ़ेगी।

मकर

आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मन में भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी प्राप्त होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। समय से संपूर्ण कार्य समाप्त होंगे। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ

आज कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि आप हासिल कर सकते हैं। खासकर नौकरीपेशा या किसी व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। घरवालों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए व्यवहार पर संयम रखें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन का खर्च अधिक होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मीन

किसी बड़े लक्ष्य को लेकर आप आगे बढ़ रहे हैं लेकिन इस बीच कुछ छोटी-छोटी चीजें आज आपको परेशान कर सकती हैं। हालांकि, आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। जीवन में संतुलन कायम रखने की कोशिश करें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। संतान पक्ष को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स