लाइव न्यूज़ :

27 जुलाई 2019, राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज सफलता का दिन, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 07:24 IST

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सफलताओं का दिन है। व्यापार में दिन बहुत अच्छा रहेगा और मुनाफे का योग बन रहा है।

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अत्यधिक खर्चे का योग है। इसलिए जेब पर विशेष ध्यान दें। आप अपनी चीजों को लेकर आज काफी सतर्क भी रहेंगे और किसी और साझा नहीं करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुलाकर शुभ रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो नई सफलता आपके हाथ लग सकती है। आज अचानक आए पैसे की जरूरत से आपकी परेशानी बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतर्राध में अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।  

मिथुन

आज काम के लिहाज से आपका दिन बहुत उत्साहजनक रहने की संभावना नहीं है। किसी सोच-विचार में आप खोये रहेंगे या फिर भविष्य की योजना पर कुछ करने का विचार करेंगे। एक भारी और अकेलापन लिए हुए दिन आपके सामने है। बेहतर है कि आशावादी बने रहें। दूर यात्रा करने से बचें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। सफलताओं का दिन है। व्यापार में दिन बहुत अच्छा रहेगा और मुनाफे का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सीनियर अधिकारी या बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और इसमें सफलता मिलेगी।

सिंह

आज पारिवारिक कलह आपकी परेशानी बढ़ाएगा। बेहतर कि वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचने की कोशिश करें। पिता से लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद या घर के सौदे में फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके आसपास के लोग आपको मुश्किल में डाल सकत हैं। उनसे बचने की कोशिश करें।

कन्या

कला के क्षेत्र में या क्रिएटिविटि के मामले में आप आज सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। उर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य आपके साथ है इसलिए दूसरे कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। सरकारी कामकाज आसामी से निपटेंगे। विवाह के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आज आपके लिए यश हासिल करने का दिन है। लोगों में आपकी छवि और बेहतर बनेगी। इससे आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आसपास के लोग ईर्ष्या के कारण नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। उतर्राध में स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पाचन संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और आनंद में गुजरने वाला है। किसी करीबी शख्स के साथ कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं। बेहतर है इसे आप आज सुलझाने की कोशिश करें। पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को और अच्छा बनाएगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के लिए इसे टाल दें। 

धनु

अध्यात्मिकता की ओर आज आपका झुकाव है। किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कार्यसिद्धि होगी तथा यश भी प्राप्त होगा। संपत्ति के मामले में आज कोई बड़ा फैसला न लें।

मकर

संतान सबंधी कोई समाचार आज आपकी चिंता बढ़ाएगा। व्यापार में जरूर धन लाभ का योग है। किसी संपत्ति में पैसे निवेश कर सकते हैं। भाग्य साथ होगा। हालांकि, घर में किसी बड़े के स्वास्थ्य खराब होने से चिंता और परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी।

कुंभ

आज धन लाभ का योग है। व्यापार में मुनाफा होगा। विपरीत लिंग के प्रति खास आकर्षण पैदा होगा। स्वास्थ्य अच्छ रहेगा। घर में कोई नया सामान या फिर आभूषण आदि खरीद सकते हैं। विवाद से बचने की कोशिश करें।

मीन

कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए दिन अच्छा है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवापारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी