लाइव न्यूज़ :

26 जून 2019 का राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ, देखें कैसे रहेंगे आपकी किस्मत के सितारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 06:59 IST

Open in App

आज 26 जून, बुधवार का दिन है। आज का दिन ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से कई राशियों को धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। लेकिन वहीं कुछ की सेहत पर संकट भी मंडरा रहा है। ऐसे में किसे किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा और कौन मुसीबतों के बादलों तले घिर जाएगा, आइए राशि अनुसार जानते हैं:

मेष - आज आप खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करेंगे। आपका कांफिडेंस बढ़ेगा और आप नए अवसरों को अपनी ओर खींचने में सफल होगी। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आज आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे।

वृषभ - आज आर्थिक रूप से आपको कुछ लाभ मिल सकता है। जिस आर्थिक संकट से आप जूझ रहे हैं उसमें कुछ राहत मिलेगी। ऑफिस के काम से कहीं यात्रा करने का प्लान बन सकता है। भाग्य आपके साथ है

मिथुन - बीते कुछ दिनों से टेंशन का माहौल झेल रहे हैं, ऐसे में योग और मैडिटेशन ही आपको इससे बाहर निकाल सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से स्थिर हो पाएंगे और समस्या से बाहर निकलने का हल निकाल पाएंगे

कर्क - आज आप कांफिडेंस दिखाकर खुद को हर मुश्किल से बाहर निकालने में समर्थ होंगे। आप सही और गलत के अंतर को समझ पाएंगे। साहस के साथ संघर्ष करते हुए सफलता तक पहुंच जाएंगे। इस सबके बीच परिवार का पूरा सहयोग होगा

सिंह - आज अपने सेहत का खास ख्याल रखें। आपकी थोड़ी भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। आज आर्थिक रूप से अचानक आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान की ओर से भी सुख मिलने की संभावना है

कन्या - आज आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिसे सुलझाने में आपके पसीने छूट जाएंगे। लेकिन हिम्मत ना हारें। आपकी कोशिश आपको आखिर में सफलता दिला सकती है। 

तुला - आज आपके नम्रता भरे स्वभाव की सभी के सामने तारीफ़ होगी। लोग आपको अपना प्रेरणास्रोत कहते हुए दिखाई देंगे। आज आप स्पेशल फील करेंगे। भविष्य में कुछ नया करने के लिए आज प्लान बनाना सही रहेगा

वृश्चिक - बीते कुछ दिनों से आपका शेड्यूल टाइट होने की वजह से आपको आराम नहीं मिल रहा है। इसका आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए आज काम से थोड़ी पहले छुट्टी लें और खुद को समय दें। वह काम करें जिससे मन को खुशी मिले

धनु - बीते कुछ समय से आप तनाव में हैं, इससे बाहर निकलने के लिए परिवार का सहयोग लें। उनके साथ बैठें, वक्त बिताएं और यदि मुमकिन हो तो अपनी परेशानी भी बताएं। इसी बीच आपको अपनी परेशानी का हल मिल सकता है। धन लाभ की संभावना बनी हुई है

मकर - दूसरों को सलाह देने में अपना वक्त बर्बाद ना करें। क्योंकि इससे कोई लाभ नहीं होगा। उलटा आपका ही तनाव बढ़ेगा जिसकी वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। आज सोच समझकर धन खर्च करें। नुकसान हो सकता है

कुंभ - आज आप अपने परिवार को कांफिडेंस में लेकर कुछ निर्णयों में उन्हें अपने पक्ष में लाने में सफल होंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है। आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है

मीन - आज किसी दोस्त के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। उसके द्वारा की गई कुछ हरकतें आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। खुद को तनावमुक्त करने के लिए उससे दूरी बनाएं और परिस्थिति को समझदारी से संभालें

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य