लाइव न्यूज़ :

Horoscope, 25th September: आज बुधवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़िए 25 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 07:11 IST

Horoscope, 25th September: मीन राशि के कला क्षेत्र से जुड़े जातक को बड़ी कामयाबी आज मिल सकती है। वैसे, आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक थकान और आलस्य का अनुभव करेंगेकर्क राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होगा दिन, वृषभ राशि पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा

मेष

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे। भावुकता से भरे होंगे। किसी की छोटी बात भी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ सकती है।

वृषभ

आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। लक्ष्मी जी की कृपा होगी। दिन आनंदमयी होगा और विदेश से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा है। अगर किसी के सामने प्रेम-प्रस्ताव रखते हैं तो सफलता मिल सकती है। शाम का समय अच्छा गुजरेगा।

मिथुन

आज दिन की शुरुआत कुछ परेशानियों से होगी। हालांकि, शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। परेशानियां कम होंगी। नौकरी और व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सीनियर अधिकारी खुश होंगे। दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

सिंह

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा है। नौकरी बदलने की कोशिश में जुटे हैं तो इसमें सफलता के योग है। कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। दिन ढलने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गलतफहमी से खुद को बचाएं, नुकसान हो सकता है।

कन्या

आज परिवार से जुड़े मसलों में आप व्यस्त होंगे। बच्चों से जुड़े कार्यों को तरजीह देंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कोर्ट- कचहरी के मामलों से दूर बनाना आज बेहतर होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। 

तुला

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य से जुड़ी बात आपको चिंतित रखेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। सफलता का योग है। पदोन्नति की भी उम्मीद कर सकते हैं। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेगें। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर अधिकारियों से दूर रहें। उनका भाव आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। 

धनु

आज आप घर की साज-सजावट, रंगाई आदि में पैसे खर्च करेंगे। दिन वैसे मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। गहरे जल से दूर रहें। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।

मकर

दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगें। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ 

आज प्रतिद्वंद्वी पर आप जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। सीनियर अधिकारी आपकी मेहनत से खुश होंगे। आप अपनी बातों को भी प्रभावशाली तरीके से रखने में कामयाब रहेंग। व्यापार में भी धन लाभ का योग है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस मिलेंगे। छात्रों के लिए भी दिन शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

मीन

कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज इस संबंध में बड़ी कामयाबी आपको मिल सकती है। वैसे, आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर आप विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। गहरे जल से आज दूर रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य