लाइव न्यूज़ :

25 जुलाई 2019, राशिफल: मेष और तुला राशि के जातकों पर लक्ष्मी जी की होगी कृपा, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 06:46 IST

मकर राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। खुद को शांत रखें और किसी और से विवाद में न फंसे। नुकसान हो सकता है।

Open in App

मेष

आज आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको सोच-समझकर और अपना दिमाग स्थिर कर फैसला लेना चाहिए। भावुकता को खुद पर हावी नहीं होने दें। दिन मिलाजुलाकर आपके अनुकूल ही होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पूरे मन से आप काम कर पाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। 

वृषभ

व्यक्तिगत स्तर पर विवाद का योग है। इसलिए बेहतर है कि वाणी पर संयम रखें और गैरजरूरी बातों से खुद को दूर रखें। रिश्तेदारों से भी बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखने का दिन है। नुकसान की आशंका है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा। मानसिक अशांति आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

मिथुन

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बदलते मौसम का असर आप पर दिख सकता है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार में भी आज लाभ का योग है। संपत्ति से जुड़ मसलों से आज दूरी बना कर रखें। अपनी करीबी महिला मित्र के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम में और प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क

आप पिछले कई दिनों से किसी काम को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। आज इसमें सफलता मिल सकती है और इससे निश्चित तौर पर आप राहत महसूस करेंगे। अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें। खुद से छोटे या नीचले स्तर पर काम कर रहे लोगों के साथ अच्छे से पेश आये। कोई विवाद आपको अपयश दे सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह

संतान के प्रति आज आप विशेष लगाव महसूस करेंगे। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे या फिर उनके स्कूल और शिक्षकों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बच्चों के प्रति अपनी कुछ जिम्मेदारियों को निभाकर अच्छा महसूस होगा। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

आज सफलता हासिल करने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी। आलस्य हावी रह सकता है, इसलिए सावधान रहें क्योंकि जा चुके मौके जल्द वापस नहीं आते। घर में अपने जीवनसाथ के साथ बात करते हुए वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य भी चिंता बढ़ाएगा।

तुला

आज संतान की ओर से कोई खुश करने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में तरक्की और मुनाफे का योग है। बाजार में पैसे निवेश करना भी अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं। कुल मिलाकर लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी और धन लाभ का योग बनता दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज आप उत्साहित रहेंगे। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल अपने काम के दौरान करेंगे  और इसका फायदा भी मिलेगा। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। कानूनी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसले आपका सिरदर्द बढ़ा सकते हैं।

धनु

आज दोस्तों और परिवार के साथ एक अच्छा दिन बितने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पदोन्नति का योग है। जेब पर जरूर ध्यान रखें। खर्चे का योग बन रहा है। बिजनेस में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

मकर

आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। खुद को शांत रखें और किसी और से विवाद में न फंसे। नुकसान हो सकता है। भाग्य आपके उलट रहेगा इसलिए काम में सावधानी बरतें। संभव है कि न चाहते हुए भी आप किसी परेशानी में फंस जाए। यात्रा के दौरान खासतौर पर ध्यान रखें।

कुंभ

चिंताओं के बादल छंटने से आप आज मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगे। मन उत्साह से भरा होगा और दिनभर अच्छा व्यतीत होगा। छात्र अगर उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। 

मीन  

आज आपको धन संबंधित लेन-देन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। जीवन में प्यार के आगमन का योग है। पिछले कुछ दिनों से आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते थे, इसमें आप सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहे। नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा कर सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स