लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: इस राशि के जातकों को आज छोड़ना होगा जिद्दी व्यवहार, पढ़िए 25 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2019 07:44 IST

मेष राशि के जातक दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आवेश और उग्रता पर संयम रखने की जरूरतसिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है, यश का योग है, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ

मेष

दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। परिवारजनों के साथ संवादिता बढेगी। प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। धनविषयक बातों का आप आयोजन कर सकेंगे।

वृषभ

आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा। दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे। लेकिन मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे।

मिथुन

आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।

कर्क

आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढेगी।

सिंह

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।

कन्या

नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।

तुला

खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव आप करेंगे। प्रवास लाभदायी नहीं है। परंतु मध्याहन के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक कार्य होंगे। विदेश में स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए आयोजन के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

वृश्चिक

आप आज दांपत्य जीवन को विशेषरूप से मना सकेंगे और उसके सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में समाविष्य होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास में भी विध्न आ सकता है। खान-पान में विशेषरुप से ध्यान दीजिएगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

धनु

आज का दिन शुभफलदायी होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग आपको मिलेगा। परिवारजन और मित्रों की धनिष्ठता में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन आनंददायी रहेगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।

मकर

वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आजका पूरा दिन आनंद के साथ बितेगा। नौकरी में सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ

आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिरभी वाहन, मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी। मन में प्रफुल्लितता रहेगी। अधिक परिश्रम करने परभी प्राप्ति कम होगी, फिरभी आपको अपना कार्य सरलतापूर्वक कर सकने का संतोष पाएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।

मीन

आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। परंतु जमीन, मिलकत आदि विषयो के कार्य में सावधानी रखिएगा। संतानों के पीछे खर्च करेंगे। विद्यार्थीगण विद्याकीय क्षेत्र में अच्छी अभिव्यक्ति कर पाएँगे।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य