लाइव न्यूज़ :

25 जून 2019 का राशिफल: धनु राशि के जातकों के साथ आज भाग्य, मिलेगा फायदा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 06:47 IST

मीन राशि के जातकों को आज अपने पुराने दोस्तों की जरूरत पड़ सकती है। उनकी मदद भी आपको मिलेगी। कठिनाइयों से भागने का आज दिन नहीं है।

Open in App

मेष

आज आपका दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। कई सारी परिस्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। खासकर अगर आप बिजनेस में हैं तो कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या इस संबंध में योजना बना सकते हैं। दिन थकाने वाला रहेगा लेकिन याद रखें दिन खत्म होने के साथ-साथ सभी चीजें पटरी पर भी लौटने लगेंगी।

वृषभ

आज आप खुशी के साथ-साथ थोड़े दुख का भी सामना करेंगे। घर और परिवार से जुड़े काम आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके हाथ में होंगी और आप अपनी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। शाम आप अपने प्रियजन के साथ बिताएंगे।

मिथुन

आप बिजनेस में हैं तो आज बड़े मुनाफे का योग है। यह मुनाफा आपके लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। हालांकि, इसके साथ-साथ शाम थोड़ी खर्चीली होगी लेकिन आप इसका आनंद उठाएंगे।

कर्क

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। आपकी गलती नहीं है, इसके बावजूद आप कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। वैसे, बहस और विवाद से आज जरूर बचने की कोशिश करें।

सिंह

आज आप लचीला और नरम व्यवहार के मूड में होंगे। इसका फायदा आपको अपने ऑफिस में मिलेगा। अपने आसपास के वातावरण और परिस्थिति के अनुसार ढल जाने से दिन सुकून से गुजरेगा। इससे आपके आसपास के लोग भी खुश होंगे।

कन्या

आज आपका बिजनेस पार्टनर आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। आपको अपनी पुरानी गलती की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और नई योजना पर काम करने की जरूरत है। अपने प्रियजन की सलाह पर भी ध्यान दें। इससे आपको मदद मिलेगी। शाम को आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

तुला

आज आप भावनाओं के भंवर में फंसे होंगे। इसलिए कोई फैसला लेने से पहले आपको सोच-विचार करने की जरूरत है। आप अपने फैसले से किसी को चकित भी कर सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है और आप इसे निभाने में कामयाब भी होंगे।

वृश्चिक

आज आप अलग-अलग तरह से लोगों से मिल सकते हैं और उन्हें देख संभवत: आप हैरान भी होंगे। आपको आज कूटनीति और सोच-विचार कर काम लेने की जरूरत है। धैर्य से काम लें और गुस्से पर भी काबू रखें।

धनु

आज भाग्य का पहिया आपकी ओर घूमा हुआ है। ये कुछ ऐसा कि आपने कोई इच्छा की और वह पूरी हो गई। हालांकि, आपको अति-आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। दिन अच्छा गुजरने वाला है।

मकर

आज आपका दिन सरप्राइजेज से भरा हुआ है। वैसे, आप अपने आसपास के लोगों की मदद की भी कोशिश करेंगे और नाकामी से थोड़े निराश भी होंगे। वैसे, आपको पॉजिटिव रहने की जरूरत है।

कुंभ

आज आपके लिए दिन थकाने और संघर्ष करने वाला है। आप किसी काम को कई दिनों से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और यह प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। इसका मतलब ये हुआ कि आगे भी इसके लिए आपको प्रयास जारी रखना होगा। थोड़े ब्रेक की जरूरत है।

मीन

आज आपको अपने पुराने दोस्तों की जरूरत पड़ सकती है। उनकी मदद भी आपको मिलेगी। कठिनाइयों से भागने का आज दिन नहीं है। धैर्य बनाए रखें। इससे आपको मदद मिलेगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य