लाइव न्यूज़ :

राशिफल, 24 सितंबर: तुला समेत इन 4 जातकों पर आज लक्ष्मी जी होगी कृपा, पढ़े आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 07:16 IST

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि के जातकों का आज आपका उत्साह चरम पर है। आप आत्मविश्वास से लबरेज हैं और दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पढ़िए आज का राशिफल...

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए फलदायी रहने वाला है। आप अपनी योजना के अनुसार कार्यों का समापन करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा दिन बिताने का मौका मिलेगा। वैसे, प्रेम में कुछ विवाद भी होने की आशंका है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। अपनी वाणी या व्यवहार पर अंकुश रखें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ का योग बन रहा है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आया है। योजना के अनुसार कार्य नहीं होंगे और सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। निराशा का भाव मन में होगा। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने में बाधा आयेगी। मित्रों और बड़ों से सहायता मिल सकती है। निराश नहीं हों। समय के साथ-साथ परेशानियां दूर होंगी। 

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर है। काम में मन लगेगा और अपने दिन के लक्ष्य को हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों को सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी आपके लिए वातावरण अनुकूल है। मित्रों-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आनंद का अनुभव करेंगे। 

कर्क

आज आप पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहने वाली है। उद्योग-धंधे में मुनाफे का योग है। स्टॉक मार्केट या कहीं और पैसे निवेश पर भी फायदा हो सकता है। पूरा दिन बिना किसी चिंता के और सफलता के साथ गुजरने वाला है। शाम को मनोरंजन, शॉपिंग आदि पर पैसे खर्च कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

सिंह

आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे कामों के दौरान सावधानी बरतें। मन परेशान रहेगा। नकारात्मक सोच और अनैतिक काम से दूर रहें। वाणी और व्यवहार पर सयंम रखें। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें।

कन्या

आज आपका उत्साह चरम पर है। आप आत्मविश्वास से लबरेज हैं और दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता आपके साथ होगी। ऑफिस में टीम लीडर के तौर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। पुरुषों को स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। अविवाहित हैं तो विवाह के संबंध में सफलता मिल सकती है।

तुला

आज नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के मौके हैं। अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज को लेकर कार्य आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में भी सफल दिन है। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी।

वृश्चिक

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। लेखन- साहित्य आदि में रूचि रहेगी। बिजनेस के लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन चुनौतीपूर्ण है। प्रेम-प्रसंग के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेम-प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु

आज खाने- पीने में खास ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा और सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। नये काम की शुरुआत आज के लिए टालना बेहतर होगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा।

मकर

आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। प्रेमियों के लिए आज प्रणय का योग है। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। यात्रा में वाहन चलाने के दौरान विशेष ध्यान रखें।

कुंभ 

कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में यश प्राप्त होगा। अपनी भावुकता पर जरूर काबू रखें। नजदीकी रिश्तेदार की ओर से अच्छा समाचार मिल सकता है। नौकरी में भी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मीन

आज सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। नवयुवकों को करियर के संबंध में ने मौके मिल सकते हैं। प्रेमीजनों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता और कामुकता रहेगी। गहरे जल से दूर रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स