लाइव न्यूज़ :

24 जुलाई 2019, राशिफल: कुंभ राशि के जातक रखें वाणी पर संयम, नहीं तो होगा नुकसान, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:01 IST

कुंभ राशि के जातक आज वाणी पर संयम रखें। ऐसा इसलिए कि इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

Open in App

मेष आज आपके मन की एकाग्रता में कमी होगी। सुस्ती छाई रहेगी और किसी काम में मन नहीं लगेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। पैसे से संबंधिक कोई काम करते हैं तो इसमें फायदा हो सकता है। व्यापार में भी ज्यादा मेहनत किये बिना मुनाफे का योग है। लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान रहने वाली है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।

वृषभ

बडो-बूढ़ों और मित्रों का साथ मिलेगा। आज का दिन उत्साह और उर्जा से भरपूर है। नये मित्र बन सकते हैं। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी से फिर कानून से संबंधित कामकाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन

आज आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और बोलचाल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आपने कुछ लक्ष्य निर्धारित किये हैं तो उस दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। शादी से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ का भी योग बन रहा है।

कर्क आज आपके दिन की शुरुआत थोड़े उथलपुथल और अशांति से हो सकती है। हालांकि, कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरेगा। पेट संबंधित रोग आपको परेशान कर सकता है। आपकी शाम आज अपने पार्टनर के साथ अच्छी गुजरेगी। कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जा सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और यश होगा।

सिंह

आज आपका मना कला से संबंधित कामों में लगेगा। कार्यस्थल पर शारीरिक और मानसिक परिश्रम ज्यादा रहेगा लेकिन नतीजे आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगे। संतान से संबंधित कोई बात चिंता में डाल सकती है। वाणी पर संयम रखें और बेवजह के वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए बेहद व्यस्त और थकाने वाला है। व्यापार के लिहाज से दिन बहुत अच्छा होगा और आपकी उन्नति होगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोपहर बाद स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयास में आज सफलता के समाचार मिल सकते हैं।

तुला

आज आप अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक होंगे। रिश्तों को भी ठीक करने का आज अच्छा दिन है। घर में शांति होगी और जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए जादुई रहने वाला है। इसके मायने ये हुए नये रिश्ते और मजबूत होंगे और आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। पूरे दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी फैसला लेंगे। शेयर बाजार या कहीं और पैसे निवेश कर सकते हैं। अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा गुजरने वाला है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके लिए तैयार रहे। इसके अलावा वित्तीय संबंधी मसलों पर आज आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें क्योंकि ये आपके लिए चुनौती बन सकता है। छात्रों के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

मकर

आज आप उत्साह से भरपूर हैं और अपने काम को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। परिवारजनों का साथ मिलेगा। पिता का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। यात्रा के दौरान आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 

कुंभ

आज वाणी पर संयम रखें। ऐसा इसलिए कि इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचार को मन से दूर रखें। संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता मिल सकती है। अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें।

मीन  

आज धार्मिक कार्य में आपकी रूचि रहेगी। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। नए कार्य के लिए दिन शुभ  है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात से आपका दिन और अच्छा बन जाएगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स