लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शनिवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए 24 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 07:05 IST

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अपने भविष्य के बारे में विचार करने का दिन है। कुछ नये प्रयोग काम में शुरू कर सकते हैं लेकिन उम्मीद के अनुरूप सफलता मिलने की उम्मीद कम है। पढ़िए, 24 अगस्त का राशिफल और जानिए क्या है दूसरी राशियों का हाल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आवेश और उग्रता पर संयम रखने की जरूरतसिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है, यश का योग है, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ

मेष

आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें पूरी आजादी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टालने में कामयाब होंगे। नई संपत्ति खरीदने की योजना टाल सकते हैं।

वृषभ

आज अचानक किसी अल्प यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ का भी संयोग है। पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है।

मिथुन

आवेश और उग्रता पर संयम रखें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आंखों संबंधी पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। परिवारजनों के साथ या दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ सकती है।

कर्क 

आज काम को लेकर दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

सिंह

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे और यश का योग है। सहकर्मियों का भी भरपूर साथ मिलेंगे। पिता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। संपत्ति या नये वाहन से जुडे‍ कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या

आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। मन व्याकुल और चिंता में डूबा होगा। स्फूर्ति का अभाव करेंगे। इसका असर आपके कार्य पर भी नजर आयेगा। सफलता के लिए इंतजार करना होगा। संतानो के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

तुला

कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक अशांति परेशान करेगी। वैसे धन लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा।

वृश्चिक

आज अपने भविष्य के बारे में विचार करने का दिन है। कुछ नये प्रयोग काम में शुरू कर सकते हैं लेकिन अपेक्षित सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। धैर्य का फल मीठा ही मिलेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

धनु

अपने करीबी शख्स से आलोचना झेलनी पड़ सकती है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके किसी कदम से नाराज हो सकते हैं। हालांकि, दिन के उतर्राध में हालात बदलेंगे। नौकरीपेशा जातक सावधान रहें और सीनियर अधिकारियों की नजरों में आने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

छात्रों के आज दिन अच्छा है। विदेश में पढ़ाई की कोशिश को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपना लक्ष्य पहचान रहे हैं और सही दिशा में हैं। घर में संपत्ति को लेकर करीबी रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार और निवेश के सिलसिले में लाभ का योग है।

कुंभ 

अधिक भावुकता से बचें। इससे अस्वस्थता का अनुभव रहेगा और हानि की भी आशंका है। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज आप व्यस्त रहेंगे। विद्याप्राप्ति के लिए दिन अनुकूल है। गहरे जल से दूर रहने की कोशिश करें।

मीन

कानूनी दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आपको भी पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। इस लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य