लाइव न्यूज़ :

24 October Rashifal: तुला राशि के लिए आज जबरदस्त भाग्य वाला दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 06:57 IST

मेष राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा। वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए बड़ा फैसला करने के लिए अच्छा दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा। वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए बड़ा फैसला करने के लिए अच्छा दिन है।

मेष राशि

पूरे दिन बढ़िया रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद महसूस करेंगे। परिश्रम का फल मिलने से जोश से भरे रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान देना न भूलें। पेट की समस्या हो सकती है इसलिए तला-भुना खाने से बचे। ध्यान रखें कि आपके व्यवहार से किसी को दुख न पहुंचे। 

वृषभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आत्म विश्वास और मनोबल बना रहेगा। पिता जी खुश रहेंगे और आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। छात्र जीवन में हैं तो आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। माता-पिता ध्यान दें कि अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए धन खर्च करने हाथ पीछे न खींचे। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए भी टाइम बढ़िया है। आज आपको सरकारी लाभ मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि

जीवन में कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं और फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो आज अच्छा दिन है, जो सोच रहे हैं वो कर डालिए। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो आज सरकार की ओर से धनलाभ या कोई उपहार मिल सकता है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। लंबे छुट्टी का मन हो सकता है। 

कर्क राशि

शारीरिक तौर पर थोड़ा कष्ट हो सकता है लेकिन मानसिक तौर पर स्थिर रहेंगे। स्थिरता को पकड़े रहें, इससे मन शांत रहेगा जिससे स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। किसी के साथ बहस करने से आज बचें। परिवार में लोगों से संयमित बात ही करें। छात्रों को चाहिए कि आज के दिन वे ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए। आज धन कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। 

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा लेकिन कोई भी नया काम जल्दबाजी में शुरू करने से बचना होगा। समाजिक स्तर पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवाले सहयोग करेंगे। मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कन्या राशि

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मन शांत रहेगा। बहस के महौल से तुरंत दूर हट जाएं। ऑफिस में भी अगर ऐसा महौल समझ आए तो वहां से दूर हो जाएं। भाषा में नरमी बरतें। आज धन कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। आज बॉस उलझने की कोशिश करेगा, इस नजरअंदाज करें। 

तुला राशि

आज आपके लिए बहुत भाग्य वाला दिन है। हर ओर से लाभ मिलेगा और मन खुश रहेगा। आय बढ़ेगी। मित्र अगर आर्थिक मदद मांगे तो कर दें, उनसे भी आपको लाभ मिलेगा। समय हो को किसी पर्यटन स्थल पर निकल जाएं। जीवनसाथी तलाश रहे लोगों के साथ कुछ अच्छा होगा। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ है। आप व्यापार करते हों या नौकरी, माहौल बढ़िया रहेगा। बॉस आपसे खुश रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। गृहस्थजीवन में भी सुख छाया रहेगा। संतान से भी आज सुख मिलेगा। 

धनु राशि

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की वजह से मन थोड़ा नाखुश रह सकता है। ऐसे में ज्यादा समय घरवालों के साथ बिताएं, सब ठीक होगा। किसी भी तरह की बहस में पड़ने से आज बचने की जरूरत है। मकर राशि

कारोबार में अगर साझेदारी है तो साझेदारों से आज बहस में न पड़ने की जरूरत है, आया संकट निकल जाएगा। खान-पान का ध्यान रखें। घर परिवार में महौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र से उपहार प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ राशि

पर्यटन पर जाने के लिए आज अच्छा दिन है। आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वाहन सुख का योग है। दोस्तों से उपहार मिल सकता है।

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आत्मविश्वास से एकदम भरे रहेंगे। कार्यों में घरवालों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में जीतेंगे। कार्यस्थल पर भी अनुकूल माहौल मिलेगा। गृहणियों के लिए अच्छा दिन है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया