लाइव न्यूज़ :

23 जुलाई, 2019 का राशिफल: आज मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 07:05 IST

मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्ष वाला है। आपकी य़ोजनाओं के सफल होने की संभावना कम है लेकिन फिर भी कोशिश जारी रखने की आवश्यकता है।

Open in App

मेष

आज आपके लिए ये दिन नई उर्जा और उत्साह लेकर आया है। सफलता के योग हैं। अगर आप क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं तो दिन उत्तम है। नये विचार और नई सोच आपके करियर को नई दिशा देगी। हालांकि, अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं या फिर वाहन चला रहे हैं तो सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यर्थ में खर्च बढ़ेगा इसलिए जेब पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ

आज आप तमाम समस्याओं से निपटने के लिए तैयार हैं। इसमें आपको बखूबी सफलता भी मिलेगी। ऑफिस में पनोन्नति या सैलरी बढ़ने से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। मुनाफे का योग बन रहा है। 

मिथुन

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा चिंतित होंगे। अपनी दिनचर्या में हेल्थ को लेकर किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। मसलन जिम आदि ज्वाइन करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढेगा। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।  

कर्क

आज आपके लिए बहुत मौके नहीं है। ऐसे में संभव है कि आज का दिन आपको परेशान करेगा। थोड़ी सतर्कता बरतें। किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से खुद को आज बचाने की कोशिश करें। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह

आज कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विवाहित जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी समस्य में दोस्त काम आ सकते हैं। जेब खर्च बढ़ेगा और इस वजह से आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। बचत के रास्तें खोजे। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। 

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा और आसान गुजरने वाला है। कोई बड़ी समस्य परेशान नहीं करेगी। व्यापार में भी फायदे वाला दिन है। समय अनुकूल है। संपत्ति से संबंधिक किसी पुराने विवाद में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। इस जातक के छात्रों के पक्ष में आज परिणाम मिलेंगे।

तुला

आज आप सफलता के नये आयाम हासिल करेंगे। इस लिहाज से कह सकते हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा पर हो सके तो जाने से बचने की आज कोशिश करें। 

वृश्चिक

स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय होगा। मौसम संबंधित रोग परेशान कर सकता है। इसलिए विशेष ध्यान रखें। अनिद्रा भी आपको परेशान करेगी। काम में मन नहीं लगेगा और इसलिए नजीते भी आपके पक्ष में नहीं होंगे। गहरे पानी में जाने से भी बचें।

धनु

आज आपका दिन सुखमय होगा। अपने कार्य आप सरलतापूर्वक पूरा करेंगे। कुछ नये मित्रों से मुलाकात होगी और उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-धंधे के लिए लिहाज से भी दिन अच्छा है। धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपके लिए दिन आज संघर्ष वाला है। आपकी य़ोजनाओं के सफल होने की संभावना कम है लेकिन फिर भी आपको कोशिश जारी रखने की आवश्यकता है। धैर्य बनाए रखें। शेयर बाजार आदि में आज पैसे लगाने से बचें। नुकसान की आशंका है। संपत्ति से जुड़े विवाद में जरूर सफलता के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ

आज आपको तटस्थ रहकर और बिना किसी भावनाओं के भंवर में फंसे अहम फैसले लेने की जरूरत है। पारिवारिक क्लेश की आशंका है और ऐसे में आपको अहम भूमिक निभानी पड़ सकती है। सोच-समझकर फैसला लें। यात्रा का योग है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

मीन  

आज प्रोफेशनल और लव लाइफ दोनों ही मोर्चे पर आपके सामने चुनौती है। पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। इसलिए रिश्ते में धैर्य रखें। कुछ दिनों में हल मिल जाएगा। ऑफिस में अपने सीनियर या बॉस की नजरों में आने से बचें। बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुरालपक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स