लाइव न्यूज़ :

23 October Rashifal: वृषभ, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा है, क्लिक कर एक बार में पढ़ें पूरा राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 07:18 IST

आज का दिन कैसा बीतेगा, कौन से काम में सफलता मिलेगी, घर-परिवार में माहौल कैसा रहेगा और व्यापार में सफलता मिलेगी या नहीं, प्रेम संबंध कैसे रहेंगे? यह अपने राशिफल के बारे में आसानी से जान सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वाले परिजनों के साथ किसी तरह की बहस से बचें, विवाद टल जाएगा। आज के दिन मन बेचैनी से घिरेगा। आज के दिन मन को शांत करने की कोशिश करें।वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा है। कार्यों में सफल होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। दोपहर बाद अतिरिक्त सचेतन रहें।

मेष राशिपरिजनों के साथ किसी तरह की बहस से बचें, विवाद टल जाएगा। आज के दिन मन बेचैनी से घिरेगा। आज के दिन मन को शांत करने की कोशिश करें और बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। जरूरत न हो तो यूं ही रुपये खर्च करने से बचें। प्रवास-पर्यटन न करें।

वृषभ राशिआज दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यों में सफल होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। दोपहर बाद अतिरिक्त सचेतन रहें और किसी तरह की बहस में पड़ने से बचें। ऐसा करेंगे तो हताशा से बचे रहेंगे। दोपहर बाद मानहानि की ग्रह दशा बन रही है इसलिए अपने आप को शांत रखें।

मिथुन राशिसुबह के वक्त मन शांत रहेगा। शारीरिक से भी आनंदित महसूस करेंगे। व्यर्थ में धन खर्च न करें। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। दोपहर बाद मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। घर-परिवार में प्रेम बढ़ेगा। 

कर्क राशिसुबह मन कुछ अशांत रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे। पैसे फालतू खर्च न करें। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। दोपहर बाद मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात कर आप खुश हो जाएंगे। आर्थिक लाभ का योग है। परिवार में प्रसन्नता आएगी। 

सिंह राशिआज बोलचाल में सावधानी बरतें, किसी से कुछ ऊटपटांग न बोले। स्नेहीजनों को आपके कंधे की जरूरत पड़ेगी ताकि आप उनके सुख दुख बंटा सकें। पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। मानसिक भ्रम की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। 

कन्या राशिकई जगह से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में लाभ हो सकता है। सहकर्मियों साथ देंगे। मित्रों पर किया गया खर्च आपके लिए अच्छा होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। किसी के साथ बहस करने से बचें।

तुला राशिआज आपके लिए दिन अच्छा है। अच्छे काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि हैं तो दान पुण्य कर सकते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखें। कई जगह लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा से कुछ लोग ईष्यालु बर्ताव करेंगे लेकिन आप उन पर ध्यान न दें। पदोन्नति के योग हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। शादी के योग बन सकते हैं। 

वृश्चिक राशिआज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा पर जाना ठीक रहेगा। कई जगहों से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। बड़े अधिकारी आज आप पर मेहरबान हो सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी और साथ पर्यटन पर जाने के लिए समय अच्छा है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

धनु राशिकोई नया काम शुरू करने से आज बचें। किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें, इससे परिवार में विवाद टल जाएगा। पारिवारिक कठिनाइयां कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से प्रसन्नता होगी। भगवान का नाम लेते रहें, इससे मन शांत रखने में सहायता मिलेगी।

मकर राशिमित्रों और परिवारवालों के साथ आज का दिन बढ़िया बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का आनंद ले सकेंगे। व्यापार में हिस्सेदारी से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप सेहतमंद रहेंगे। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें, इससे परिवारिक विवाद टलेगा।  

कुंभ राशिआज आपके लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ मिलने का अवसर बन रहा है। शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति में बिजी रहेंगे।

मीन राशिआज आपका मन शांत रहेगा। व्यर्थ में धन खर्च करने से बचें। सेहत के प्रति थोड़ा अधिक सचेत रहने की जरूरत है। दोपहर बाद घर में आनंद और शांति का छाई रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यावसाय में लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है