लाइव न्यूज़ :

23 जून 2019, राशिफल: मिथुन राशि के जातक के लिए आज की शाम होगी यादगार, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2019 07:03 IST

मीन राशि के जातक के लिए आर्थिक चुनौतियां आज दरवाजे पर खड़ी हैं। बैंक अकाउंट से लेकर कर्जे, सब कुछ आपकी आज काफी दिमागी कसरत कराने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे23 जून 2019 का राशिफल- कर्क राशि के लिए होगा शानदार दिनकन्या राशि के जातक रहें आलोचनाओं के लिए तैयार, वृश्चिक राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

मेष

आज आप प्रकृति से लगाव और प्रेम महसूस करेंगे। आज आप अपने बागवानी में हाथ आजमा सकते हैं या फिर एक पौधा अपने बगीचे या घर की बालकनी में लगा सकते हैं। इस संबंध में यानी पेड़ों और प्रकृति के बारे में आप और जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। दिन अच्छा और शांतिपूर्ण गुजरने वाला है। किसी आपाधापी से आपका सामना होने की उम्मीद बेहद कम है।

वृषभ

आज आप अपने मीठे बोल से बिजनेस में तरक्की हासिल करेंगे। मुनाफा होने का योग है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ-साथ आप सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। दोपहर बाद मन पर संयम रखे। भावुक होने से बचने की कोशिश करें। 

मिथुन

आज आप अपनी जिंदगी में बिखरे हुए कुछ हिस्सों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शाम जरूर अच्छी गुजरेगी और आप डेट पर जा सकते हैं। आपके अपने पार्टनर से नजदीकी और बढ़ेगी और आज की शाम आपके लिए यादगाह होने जा रही है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। छुट्टी का दिन है और इसलिए आप इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। वैसे, अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अचानक आये किसी काम के लिए खुद को तैयार रखिये। कई दिनों से बचा हुआ कोई काम आज अंजाम पर पहुंच सकता है।

सिंह

आज आपको अपने प्रतिद्वंद्वी से बचने की जरूरत है। वे आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ अहम और नाजुक फैसले भी आपको लेने पड़ सकते हैं। इसे लेकर आपको सावधान रहकर और सोच-विचारकर फैसला लेने की जरूरत है। 

कन्या

आज आपको आलोचनाओं के लिए तैयार रहने की जरूरत है। वैसे इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप जो सोच रहे हैं, वह सही है। पूरी दृढ़ता से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़िए।

तुला

आज आपके लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आप अपने लाइफ पार्टनर से कोई सीख हासिल करेंगे। व्यापार में भी आपके साझीदारों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन अच्छा रहने वाला है और जो फैसले करेंगे, वे सही साबित होंगे।

वृश्चिक

आज प्रोफेशनल लाइफ में आपको कुछ झटकों के लिए तैयार रहना होगा। कार्य स्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस या सहकर्मी से अनबन हो सकती है। वैसे दिन भर की परेशानियों के बाद शाम सुकून वाली होगी। 

धनु

गैरजरूरी खर्चे आज आपका सिरदर्द बढ़ाएंगे। आपकी जिंदगी और आसपास कई चीजें ऐसी हैं जो आपके लिहाज से सही नहीं हैं। इसे ठीक करने में आज आप अपना समय देंगे। शाम को आप दोस्तों या रिश्तोदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा नहीं होगा। काम का काफी दबाव है और इसलिए आप चिड़चिड़े या गुस्सैल मूड में रहेंगे। इसका असर आपके आत्मविश्वास पर भी होगा। दोस्तों की वजह से आपको आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। आप थोड़े भावावेश में भी होंगे और इसी कारण कई विकल्पों में कुछ खास चुनने के दौरान उलझन में रहेंगे। आपके फैसले का आपको नुकसान भी हो सकता है और फायदा भी, इसलिए इस मसले पर आपको थोड़ा सावधान होना होगा। अपनी जिंदगी में संतुलन कायम रखने का प्रयास करें।

मीन

आर्थिक चुनौतियां आज आपके दरवाजे पर खड़ी हैं। बैंक अकाउंट से लेकर कर्जे, सब कुछ आपकी आज काफी दिमागी कसरत कराने वाले हैं। आज कुछ देर ठहर कर अपनी उपलब्धियों और नाकामियों के बारे में विचार करने का दिन है। आप कोशिश करें कि आज अपने अंदर की शांति को तलाशे।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य