लाइव न्यूज़ :

22 जून 2019, राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए बन रहा है विदेश जाने का योग, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 07:13 IST

मकर राशि के जातकों को आज आपको पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की याद आएगी। उनके साथ बिताए अच्छे पलों को वे याद करेंगे और हो सकते हैं कि उनसे मुलाकात हो।

Open in App
ठळक मुद्देकर्क राशि के जातकों के लिए बन रहा है विदेश यात्रा का योगवृषभ राशि के लोगों को संयम से काम लेने की जरूरत, पढ़िए 22 जून 2019 का राशिफल

मेष

आपको लोगों से मिलना पसंद है और आज आप एक शानदार दिन बिताने जा रहे हैं। आप कुछ नये और बेहद अच्छे लोगों से मिलेंगे। शाम का दिन भी अच्छा बितने वाला है और आप अपने दिल से करीब किसी शख्स को कोई गिफ्ट देंगे।

वृषभ

आज आपको संयम से काम लेने की जरूरत है। कार्य स्थल पर किसी से बहस हो सकती है जिससे आपका मूड खराब होगा। दोपहर का समय काम के कारण व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए आज की शाम कोई सरप्राइज लेकर आने वाली है।

मिथुन

आज आप किसी नये संकल्प के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। हालांकि, छोटी-छोटी समस्या आपकी योजना को प्रभावित कर सकती है। वैसे आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। शाम को आप धार्मिक कामों में खुद को व्यस्त रखेंगे।

कर्क

आपके लिए दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपके विदेश यात्रा का योग बन रहा है। इससे आपको निश्चित रूप से फायदा होगा। हालांकि, साथ ही आज आपको स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको कोई अच्छी सीख मिल सकती है।

सिंह

आज आपको अच्छे नतीजों के साथ बुरे अनुभव के लिए भी तैयार रहना होगा। बिजनेस में काफी मेहनत के बावजूद अप्रत्याशित सफलता संभवत: आज आपको नहीं मिले। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो तो प्रोमोशन संबंधी परेशानी आ सकती है और इससे आप तनाव में रहेंगे। हर कदम सोच-समझकर उठाये।

कन्या

कोई मुद्दा पिछले कुछ दिनों से आपको परेशान कर रहा है और इसे सुलझाने में आप आज भी व्यस्त रहेंगे। हालांकि, आपको अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। इसका फायदा भी मिलेगा। जेब खर्च के लिए भी आप आज तैयार रहिए। अपने प्रेमिका को आप शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

तुला

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ ऐसी परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है जिसका सामना आपने पहले कभी भी नहीं किया हो। वैसे, आप आसानी से इसका सामना कर सकेंगे। दिन तनावपूर्ण है लेकिन शाम आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आयेगी। 

वृश्चिक

आपके अंदर आज कुछ नया सीखने की ललक पैदा होगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो शाम तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आ सकती है।

धनु

बच्चे और उनकी मांग आज आपके लिए बड़ी प्राथमिकता है। दिन अच्छा रहने वाला है। योग और ध्यान में आप अपना समय बिताएंगे। आपके लिए दिन शांतिपूर्ण गुजरेगा। 

मकर

आज आपको पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की याद आएगी। उनके साथ बिताए अच्छे पलों को याद करेंगे और हो सकते हैं कि उनसे मुलाकात हो। जहां तक प्रेफेशनल जिंदगी की बात है तो आपके लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। कुल मिलाकर ये आपके लिए अच्छा दिन साबित होने वाला है।

कुंभ

आर्थिक लिहाज से आपके लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है। बड़े बिल आपके लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इन लंबे-चौड़े बिलों को देखर आप सतर्क भविष्य के लिए सतर्क रहेंगे।

मीन

आज किसी अहम फैसले को लेने के दौरान आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी जिंदगी में बदलाव को लेकर भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इन सबके बावजूद दिन अच्छा रहने वाला है। इसका आनंद लीजिए।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स