लाइव न्यूज़ :

22 जुलाई का राशिफल: सावन के पहले सोमवार पर जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 07:18 IST

सावन की शुरुआत हो चुकी है। आज (21जुलाई) सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Open in App

मेष 

शारीरिक और मानसिक रुप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव अधिक रहेगा। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा।

वृषभ

आज का दिन आनंद से भरा होगा। व्यापार में और आय बढ़ोत्तरी होगी। परिवार वालों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का माहौल रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास से और प्रसन्नता से भरा होगा।

मिथुन 

आज पूरे दिन प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकार्यकरों का भी सहकार प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। 

कर्क

आज भाग्य आपके साथ है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरुप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रुप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बितेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। 

सिंह 

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। बाहर का खाना ना खाएं। विचारों में नकारात्मकता छाई रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। 

तुलाआप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकार्यकरो का भी सहकार प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक

वाद-विवादों में न फंसने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।

धनु

आज मानसिक रुप से उत्साह का अभाव रहेगा। मन में अशांति रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। 

मकर

आज का दिन मित्रों और परिवारजनों के बीच आनंदपूर्वक बीतेगा। पर्यटन के आसार हैं। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ आज कर पाएँगे।

कुंभ

आज आप मानसिक रुप से द्विधा का अनुभव करेगें। इसकी वजह से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवारजनों से अनबन हो सकती है। छात्रों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मीन

शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य