लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन है शुभ, होगा धन लाभ, पढ़िए क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 07:17 IST

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा रहेगी। इससे क्रोध की भावना बनी रहेगी। जेब खर्च बढ़ेगा। पढ़िए, आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला राशि के जातकों को मिल सकती है नई नौकरीमीन राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में मिल सकती है सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा साथ

मेष

आज आपको अपने आर्थिक मसलों और बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय कार्यों में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रहें। दिन कुल मिलाकर अच्छा गुजरेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ

आज अपनी साज-सज्जा पर आपका ध्यान रहेगा। आप में स्फूर्ति बनी रहेगी और मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। स्वादिष्ट भोजन मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। दिन आनंद में बितेगा। कहीं पैसे निवेश करने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। धन लाभ का योग है। दिये हुए कर्ज वापस मिल सकते हैं। पैसों की बचत होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। उच्च पदाधिकारी आपसे खुश होंगे।

कर्क

आज जरूर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। आप नई चीजों की शुरुआत करना चाहते हैं। वैसे, आज के लिए इसे टालना अच्छा रहेगा। अपने वाणी और व्यवहार पर काबू रखें। किसी और के मसले में खुद को नहीं उलझाएं। नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

सिंह

आज आपके लिए दिन कुछ चुनौतियां लेकर आया है। कार्यों को पूरा करने में परेशानी और विलंब होगा। आफिस और घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा और आप इसमें व्यस्त रहेंगे। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है। पैसे के लेन-देन संबंधी कार्यों में आज सावधानी बरतें। नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या

आज आप भावुकता से भरे होंगे। इसलिए कोई बड़ा फैसला लेने की नौबत आये तो टालना बेहतर है। शरीर में थकान, आलस रहेगा। संतानों के साथ मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

तुला

आज समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम रखना चाहिए। आकस्मिक धनलाभ होगा।   

वृश्चिक

आपका नया बिजनेस आज बहुत व्यस्त रखने वाला है। काम में बिजी होने के कारण आप अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकेंगे। निराशा का भाव मन में आ सकता है। यात्रा के दौरान अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार करने की भावना रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदमयी रहेगा।

मकर

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर हैं। कार्यों को लेकर आप में गंभीरता रहेगी और पूरे मन से आप इसे पूरा करने में जुटेंगे। लेखन और साहित्य में रूचि बढ़ेगी। दिन के उतर्राध में संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता रहेगी।

कुंभ

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा रहेगी। इससे क्रोध की भावना बनी रहेगी। जेब खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है।

मीन

पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। अगर आप अविववाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमीजनों का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। बिजनेस में मुनाफे का योग है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य