लाइव न्यूज़ :

21 जुलाई का राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ होगा आज का दिन, जानिए क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 06:55 IST

सिंह राशि के जातकों के लिए दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे

Open in App

मेष

आज का दिन भागदौड़ वाला है। किसी समस्या में पुराने मित्रों से मदद मिल सकती है। साथ ही कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन शांति और बिना किसी आपाधापी के गुजरेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में आज कुछ सफलता मिल सकती है। धन खर्च का योग है। इसके लिए तैयार रहें। वैसे दोपहर बाद, संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद आपके रविवार की छुट्टी को खराब कर सकता है।

मिथुन

धर्म की ओर झुकाव आज रहेगा। पूजा-पाठ में दिल लगेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। मुनाफा होने का योग है। अपने दूर के किसी रिश्तेदार से सावधान रहें। उनकी वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। 

कर्क

आज का दिन आपके लिए उर्जा से भरपूर होगा। हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शाम का समय अच्छा बितने वाला है। स्वास्थ्य पर हालांकि विशेष ध्यान रखें। साथ ही लोगों से बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

सिंह

दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज माता या पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। अचानक यात्रा का भी योग बन रहा है। साथ ही धन खर्च पर भी आप काबू नहीं पा सकेंगे। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आने वाला है। धैर्य बनाये रखें। रिश्तेदारों या दोस्तों से मदद की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला

स्वास्थ्य आपके लिए पिछले कुछ दिनों से परेशानी का सबब बना हुआ है। कार्य में यश प्राप्त होने की संभावना है। वैसे, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और साथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाणी में मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी।

वृश्चिक

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन चुनौती भरा है। कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। बहस और विवाद से आज जरूर बचने की कोशिश करें। व्यक्तिगत संबंधो को सावधानी से संभालने की कोशिश करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु

वाणी की चतुराई आज आपके बिगड़े काम बना सकती है। आपको बस अपना प्रयास जारी रखना है और धैर्य नहीं खोना है। किसी रिश्तेदार की ओर से आई अनहोनी की खबर आपको परेशान कर सकती है। मन में अस्थिरता रहेगी पर वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर

कार्यस्थल पर वाव-विवाद से बचने की कोशिश करें। संतान से संबंधित कोई समाचार आपको खुश कर देगा। दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा होगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है।

कुंभ

आज आप भावनाओं से ओत-प्रोत होंगे। पुरानी बातें और पुराने दोस्त की याद की वजह से आपको उनसे संपर्क साध सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है और आप इसे निभाने में कामयाब भी होंगे। व्यापार में मुनाफे का योग है।

मीन  

पारिवारिक कलह आपकी परेशान आज बढ़ा सकता है। खासकर भाई-बंधुओ से विवाद हो सकता है। इसे टालने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके हाथ में होंगी और आप इस समस्या से निपट सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य