लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज बुधवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए 21 अगस्त 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 06:58 IST

धनु के जातकों के लिए आज संयम के साथ बैठकर आगे की योजनाओं पर विचार करने का दिन है। रुके हुए काम पूरे करेंगे। समस्याएं दूर होंगी। पढ़िए, 21 अगस्त का राशिफल...

Open in App

मेष

गणेशजी के कथनानुसार आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

वृषभ

आज आपको कुछ कार्यों को इच्छा के विपरीत भी करना होगा। काम में मन नहीं लगेगा लेकिन दबाव के कारण आप इसे अनमने ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी। घर में क्लेश की आशंका है। 

मिथुन

पिछले कुछ से लगातार टाल रहे पारिवारिक समस्याओं को आज खत्म करने का दिन है। सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन शुभ है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और सीनियर अधिकारी काम से खुश होंगे। यश का योग है। विदेश जाने की कोशिश में हैं तो इस संबंध में आज योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है। नौकरी में पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। परिवार में प्रेम का वातावरण बना रहेगा। पिता की ओर से लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आप वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। अपयश का योग है। उग्रता को पीछे छोड़े और संयम से काम लें। खराब स्वास्थ्य परेशान करेगा। उदर संबंधी दर्द से चिंता और परेशानी बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या

संपत्ति विवाद से जुड़ा डर आज आपको परेशान करेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। संयम से और सोच-समझकर अपने कदम बढ़ाएं। घर में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। अधिक खर्च मानसिक परेशानी बढ़ा सकता है। 

तुला

व्यापार में आपने जो भी नई शुरुआत की है, उसमें और मेहनत की जरूर है। सफलता के योग हैं लेकिन इसके लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। घर के लिए नये सामान आदि खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के दौरान आज ज्यादा सतर्कता बरतें। 

वृश्चिक

आपके सामने एक और शुभ और आनंद-उल्लास से भरा दिन है। स्फूर्ति का अनुभव करेंगे और काम में मन लगेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा।

धनु

आज आपके लिए संयम के साथ बैठकर आगे की योजनाओं पर विचार करने का दिन है। रूके हुए काम पूरे करेंगे। समस्याएं दूर होंगी। पेट से जुड़ी बीमारियों की समस्या रहेगी। संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी। गहरे जल से दूर रहने की आज कोशिश करें।

मकर 

आज काम की अतिरिक्त बोझ आपको थकाने वाला है। परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है।

कुंभ

शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी आनंद से भरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शल्य चिकित्सा को लेकर विचार कर रहे हैं तो इसे आज के लिए टालना श्रेयष्कर है। 

मीन

दूर के किसी रिश्तेदार की ओर से आई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखने की कोशिश करें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य