लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 20 सितंबर 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 07:17 IST

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। गलतफहमी से दूर रहें। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक है।

Open in App

मेष

आज पैसे से जुड़े कार्यों और लेन-देन में सफलता के योग हैं। कर्ज के लिए अगर आपने अप्लाई किया है तो इसमें भी आज सफलता मिल सकती है। कई और खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। खान-पान में सचेत रहे। शाम को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। 

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रशंसा मिलेगी और यश की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन उत्साह से भरा है और आप कार्यों में व्यस्त होंगे। करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन का भरपूर लाभ उठाये।

मिथुन

आज के दिन अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। गलतफहमी से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा हालांकि आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज आपके खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। धन लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आज काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी और इससे संभव है कि घर के पूर्व नियोजित कार्यों में बाधा होगी। इससे घर में तनाव की आशंका रह सकती है। शादी के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए दिन मुश्किल भरा है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है।

कन्या

आज का आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा।

तुला 

आज नौकरीपेशा या किसी बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। मनमाफिक सफलता मिलेगी। आप उत्साह से भरपूर होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद में नतीजे आपके पक्ष में होंगे। 

वृश्चिक

आज आपका दिन आमोद प्रमोद में बितेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप का दिमाग नकारात्मका से भरा होगा हालांकि, साथ ही साथ दूसरी ओर आपकी मेहनत का नतीजा भी अच्छा मिलता जायेगा। शेयर बाजार या कहीं और भी सोच-समझकर पैसे निवेश करना भी लाभकारी होगा। अपने पर विश्वास रखें और धैर्य से काम लें।

कुंभ 

आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी की बातों का बुरा लग सकता है। मानसिक तौर पर बेचैन महसूस करेंगे। अपयश हो सकता है। इसका ध्यान रखें। वाहन सुख प्राप्त होगा। वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में पैसे खर्च होंगे।

मीन

आज का दिन अहम निर्णयों के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। भाई- बहनों से लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स