लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए 20 जुलाई 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 07:15 IST

मकर राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, निरर्थक खर्च होने की भी आशंका है। इसलिए जेब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा।

Open in App

मेष

आज आपके दिमागी कसरत का दिन है। कार्यस्थल पर कई मौकों पर अहम फैसले आज लेने पड़ सकते हैं। व्यापार से संबंधित कार्यों के लिए दिन अच्छा है। शेयर बाजार से भी लाभ हो सकता है। हालांकि, पैसे से जुड़े मामले हैं तो ऐसे में सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन आज खुशहाली में बितेगा।

वृषभ

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके लिए आज का दिन आलस्य भरा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के लिए हालांकि अच्छा दिन है। कुछ नया शुरु कर सकते हैं। साथ ही लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। शाम अच्छी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

मिथुन

काम के सिलसिले में आज यात्रा का योग बनता दिख रहा है। दिन अच्छा रहेगा और कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन आज चुनौती भरा होगा। कलह की आशंका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। आकस्मिक और गैर-जरूरी रूप से धन खर्च होंगे। इसलिए जेब पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क

आज आप अपने काम के प्रति समर्पित होंगे। हालांकि, संभव है कि नतीजे उस हिसाब से मिले जिसकी आपने उम्मीद की थी। वैसे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी मेहनत का नतीजा भविष्य में मिल सकता है। वितरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी और आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंध और मजबूत होगा।

सिंह

आज आपका दिन है। हर मामले में प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रहेंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है और लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े किसी पुराने विवाद में आज आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में संयम रखने की भी जरूरत है। छात्रों के लिए दिन मुश्किल भरा है। उच्च शिक्षा को लेकर आप किसी कोशिश में कई दिनों से लगे हुए और उससे जुड़ा आने वाला समाचार आपके पक्ष में नहीं होगा।

कन्या

आज का दिन आपकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकता है। किसी नये मित्र या ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपका हर कदम पर साथ देने वाला है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और किसी मंदिर में दर्शन या पूजा-पाठ के लिए जा सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।  

तुला

आज आप के लिए धन लाभ का दिन है। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। हालांकि, अपनी उम्मीदों को काबू में रखें। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य अगर आपके लिए चिंता का विषय था तो आज इसमें सुधार होगा। यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक

व्यवसाय के लिए आज दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने और सतर्कता बरतने की जरूरत है। बॉस की नजरों से बच कर रहें। उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता या पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। 

धनु

आज का दिन आपके लिए शानदार होने वाला है। हर जगह पर सफलता मिलेगी। हालांकि, कानूनी मसलों पर संभलकर कोई फैसला लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पाचन संबंधित परेशानी आपका दिन खराब कर सकती है। स्नेहीजनों के साथ अच्छा समय बितेगा।

मकर

आज कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। हालांकि, निरर्थक खर्च होने की भी आशंका है। इसलिए जेब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा। व्यापार में किसी नई शुरुआत पर आप विचार कर सकते हैं और यह इसके लिए उत्तम समय भी है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।

कुंभ

आज आप व्यस्तताओं और रोजमर्रा के काम से दूर शांति की तलाश में होंगे। आपकी दिलचस्पी मेडिटेशन या किसी खूबसूरत जगह पर जाने की रहेगी। अपने दोस्तों की उनके करियर में मदद कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आप किसी खास काम को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी। 

मीन

आज आप कुछ कठोर निर्णय लेने के बारे में सोचेंगे। अगर आप छात्र हैं तो आर्ट्स विषय में आपकी दिलचस्पी होगी और हो सकता है अपने भविष्य की पढा़ई के लिए भी इसे महत्व दें। बिना किसी बड़ी हलचल के दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में अच्छा फायदा हो सकता है। वैसे, लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य