लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज किसके होंगे शत्रु परास्त और किसे होगा धन लाभ, पढ़िए 20 अगस्त 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 05:58 IST

तुला राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख- शांति होगी और अच्छा समय आप व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। पढ़िए, 20 अगस्त 2019 का राशिफल...

Open in App

मेष

आज आपको बेवजह के विवादों से बच कर रहने की जरूरत है। खासकर दूसरे के वैसे मसलों में खुद को नहीं उलझाएं जिससे आपका कोई नाता नहीं है। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें और मेडिटेशन का सहारा लें। परिवारिक संबंध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। विदेश से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। विजय का योग है। हर काम में सफलता मिलेगी और प्रतिद्वंद्वी पराजित होंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे और आत्मसंतुष्टि का भाव रहेगा। शिक्षा के संबंध में भी सफलता का योग है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। 

मिथुन

समाज में यश मिलने की संभावना है। कार्य के सिलसिले में कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यवसाय के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। नतीजे आपके पक्ष में जाएंगे। संपत्ति में निवेश से जुड़ी बात पर आगे बढ़ सकता है। भाग्य आपके साथ है।

कर्क 

दिन अच्छा है लेकिन कुछ नकारात्मक सोच आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए ऐसे विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आकस्मिक धन लाभ होगा। पुराने कर्ज वापस आयेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह

आज काम का अत्यधिक बोझ आप पर हावी रहेगा। काम के दौरान विशेष सतर्कता और ईमानदारी बरतें। संभव है कि आपको आपके उसूलों से भटकाने की कुछ लोग कोशिश करें। अनैतिक कार्यों से बदनामी हो सकती है, इसलिए इससे दूर रहें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। परिवारजनों से मनमुटाव हो सकता है।

कन्या

आज आप दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश का योग है। वस्त्र या आभूषण में पैसे खर्च होंगे। व्यापार में लाभ का योग है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

तुला

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख- शांति होगी और अच्छा समय आप व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिल सकता है। विरोधी पराजित होंगे।

वृश्चिक

रियल एस्टेट में निवेश के फैसले पर आप आज आगे बढ़ सकते हैं। वैसे दिन भी शुभ है भाग्य साथ देने वाला है। व्यापार में लाभ का योग है। व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन सर्वोत्तम है। वाद-विवाद से बचने की जरूर कोशिश करें। विपरीत लिंगिय आकर्षण हावी रहेगा।

धनु

आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में दिन अच्छा नहीं रहेगा। गहरे जल से बच कर रहने की जरूरत है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस दिन का आनंद लीजिए। आपकी रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। कार्य में मन लगेगा और आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। शेयर बाजार से धन लाभ की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ

आज कार्यस्थल पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर अधिकारी या बॉस से विवाद का संयोग है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों को दूर रखें। नया वाहन खरीदने का कार्यक्रम आज के लिए टाल दें तो श्रेयष्कर रहेगा।

मीन

आज आपका दिन आनंद और उत्साह से बितेगा। संतान के सबंध में कोई विशेष और शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक मांगलिक कार्यक्रमों जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। अगर आप शादी के बारे में योजना बना रहे हैं तो इस बारे में अच्छा समाचार आज मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य