लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह और कर्क राशि वालों को आज नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 2, 2019 06:33 IST

वृश्चिक राशि वालों को आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वाले व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। धनु राशि वालों की आज आय में वृद्धि हो सकती है या कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

मेषआज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सन्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पडेगा। नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करें। खर्च अधिक होगा। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितेषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा।वृषभव्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक बनेंगे। मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद लूंट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करना।

मिथुनआज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न कीजिएगा। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान विषयक चिंता आप को रहेगी। मध्याहन के बाद घर का वातावरण सुखशांति प्रद रहेगा। इसलिए मानसिक रूप से आज प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिकरुप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।    कर्कआप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आप के हित में रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। मध्याहन के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

सिंहआज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याहन के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड सकता है। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज करने के लिए आज का दिन न चुने तो अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।

कन्याकिसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन का आयोजन करेंगे। पूंजी- निवेश करना आज आप के हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुलासमतोल और दृढ वैचारिकता के साथ आज के दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप की मानसिक रुप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। परिवारजनों के साथ जो मतभेद हुए हो उन्हें दूर करिएगा। आवश्यक निर्णयों को लेना आज टालिएगा। अपने अहंभाव को महत्त्व दिए बिना अन्य लोगों के प्रति भी ध्यान रखकर उनके साथ समझौता कर लेना उचित रहेगा।

वृश्चिकआध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडने की संभावना है। मध्याहन के पश्चात कार्यपूर्ति होती नज़र आएगी, साथ ही शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगें। आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी। आनंद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

धनुधनु राशि वालों की आज आय में वृद्धि हो सकती है या कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलिएगा । शारीरिक स्वास्थ्य बिगडने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतिएगा। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकरस्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने हेतु आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभआज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याहन के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफल और शुभ दिन रहेगा।

मीनकिसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। क्रोध पर संयम बरतिएगा। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आप को रुचि रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याहन के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालिएगा। स्वास्थ्य बिगड सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स