लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज सितंबर महीने का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 1 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2019 07:08 IST

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। पढ़िए, 1 सितंबर, 2019 का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देAaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायी सिंह राशि वालों को मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलने से होगी निराशा

मेष

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहने वाला है। पूरा दिन आनंद में बितेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता और धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ

आज आप उत्साह से भरपूर होंगे। कुछ नई शुरुआत के बारे में गंभीर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने वाला है। दिन के उतर्राध में घरवालों के साथ अच्छा समय बितेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने पर पैसे खर्च होंगे। कार्य में भी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मिथुन

बच्चों और परिवार के साथ समय बिताकर आज आप उनके शिकायतों को दूर करने में कामयाब होंगे। पारिवार से जुड़े कुछ कामों का बोझ भी रह सकता है। पिता का स्नेह प्राप्त होगा। संपत्ति के बारे में कोई चर्चा आज नहीं करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कर्क

आज छुट्टी के दिन शॉपिंग और ऐसे ही दूसरे कार्यों में आपके अधिक पैसे खर्च होंगे। व्यावसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन आरामदायक और शांति से गुजरेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

सिंह

आज का दिन आपको कुछ निराश करने वाला है। मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलने से हताशा महसूस होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। अधिक खर्च से बचने की जरूरत है। दिन मध्यम रहेगा। पाचन संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

कन्या

आज आप अपनी बातों और काम से आसपास को लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है जिससे निराशा होगी। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। दाम्पत्य जीवन में हालांकि तनाव की आशंका बनी रहेगी। माता का स्नेह मिलेगा।

तुला

आज आपका भाग्य अच्छा रहने वाला है और किसी बड़ी मुसीबत से आराम से बच निकलेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिद्वद्वियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

व्यापार में आज आपके लिए बड़े लाभ का योग है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। कला के क्षेत्र में लगाव बढ़ेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें और अपने वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज आप गहरे जल से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज धैर्य बनाये रखने की सलाह है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नतीजों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सबकुछ आपके पक्ष में जाएगा।

मकर

आज आपके लिए दिन खास रहने वाला है। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस आएंगे। संतान से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बनेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता मिलेगी और आप अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब होंगे।

कुंभ

आज आपको अपने दिल की बात सुनने की जरूरत है। संपत्ति में पैसे निवेश के बारे में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र पर दिन आराम से गुजरेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। खर्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

मीन

आज यात्रा के दौरान खुद का विशेष ध्यान रखें। खासकर वाहन चलाते समय आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हैं तो दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नये वाहन को खरीदने का विचार आज के लिए छोड़ देना बेहतर होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स