लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए आज आने वाला है बहुत शुभ समाचार, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 07:20 IST

Aaj Ka Rashifal: कुंभा राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

Open in App

मेष

आज आपके लिए आर्थिक परेशानियों से सामना करने का दिन हैं। अचानक पैसे की जरूरत से आप तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद चीजें पटरी पर लौटने लगेंगी। शाम अच्छी रहेगी और आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नकारात्कमता को खुद से दूर रखें। 

वृषभ

आज आप अपने कार्यों और लक्ष्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी सुबह इसी उधेड़बुन में गुजरेगी कि पहले क्या करें। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। मित्रों और संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। 

मिथुन

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अपने सहकर्मियों और दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कर्क

पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिलने से निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध और अपनी वाणी पर संयम रखें।

सिंह

आज कार्यस्थल पर आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की खास जरूरत है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। संपत्ति के मामले में भी कानून पचड़े का सामना करना पड़ सकता है। मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।

कन्या

आज तमाम मुश्किलों के बावजूद आपके लिए दिन ठीक रहने वाला है। दोपहर में किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिला मित्र का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। 

तुला 

आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। विचारों में उग्रता रहेगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। नए कार्य को आज शुरू नहीं करें।

वृश्चिक

आज स्वास्थ्य आपके लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है। गैरजरूरी चर्चाओं से खुद को दूर रखें। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। रूके हुए पैसे वापस आयेंगे। मनपसंद खान-पान मिलने की उम्मीद रखें। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

धनु

आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्य से संबंधित योजनाओं में सफल होंगे। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का समाचार मिल सकता है।

मकर

आज अपने फैसलों को लेकर उलझन में रहेंगे। कल्पनाओं में दुनिया से बाहर निकलकर कुछ नया करने के लिए गंभीरता से विचार करेंगे और इसलिए भविष्य में सफलता मिल सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। 

कुंभ 

आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें।

मीन

आज किसी नये रिलेशनशिप में जा सकते हैं। विपरित लिंगीय आकर्षण बढ़ेगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। नई नौकरी तलाश रहे तो इस संदर्भ में अच्छा समाचार मिल सकता है। संपत्ति में पैसे निवेश के मसले को आज के लिए टालना बेहतर होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स