लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज का दिन शुरू करने से पहले यहां देखें 18 सितंबर का राशिफल, वृषभ राशि के जातक जरूर पढ़ें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 07:14 IST

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है लेकिन भाग्य आपके साथ है। व्यस्त दिन रहने के बावजूद आप उत्साह से भरे होंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ें, 18 सितंबर, 2019 (बुधवार) का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देAaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए व्यस्त दिन, तबीयत हो सकती है खराबकन्या राशि के जातकों के लिए दिन है शुभ, पर अग्नि और गहरे जल से रहें दूर

मेष 

आज आप उत्साह से भरपूर होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की ओर से लाभ मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है। 

वृषभ

आज आप किसी विवाद या बहस में फंस सकते हैं। ऐेसे में अपनी वाणी पर संयम रखें और बेवजह की चर्चा से दूर रहें। कानूनी पचड़े भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। उदर संबंधी परेशानी रहेगी। परिश्रम के मुताबिक शायद नतीजे नहीं मिले।

मिथुन

आज घर के कामकाज में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। बिजनेस से जुड़े जातकों को लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक भी शुभ समाचार की उम्मीद लगा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों के साथ आनंदमयी समय बितायेंगे। महिला मित्र से विशेष लाभ मिल सकता है।

कर्क

आज काम के बोझ, अत्यधिक भाग-दौड़ और तनाव के कारण आपको रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। काम के ये बोझ अचानक आएंगे। नये वैवाहिक जोड़े घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नया घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। के लिए दिन लाभ का है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

सिंह

आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण मन परेशान रहेगा। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान की आशंका है। 

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। सभी अधूरे काम पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। वैसे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहरी खानों से दूर रहें। धन खर्च अधिक होगा। अग्नि और गहरे जल से दूर रहें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा की कोशिश में सफलता मिलेगी।

तुला

आज अपनी संवेदनाओं को काबू में रखें। आसपपास के लिए गलत फायदा उठा सकते हैं।प्रणय, रोमांस, मनोरंजन के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सार्वजनिक जीवन में आपको यश मिलेगा। नये वस्त्र या आभूषणों की खरीदारी होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज अपने रोजमर्रा के कार्यों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे, निर्धारित कार्यों में सफलता मिलने का योग है। पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। 

धनु

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर पूरे दिन आप काम में डूबे होंगे। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, मन मुताबिक सफलता मिलने की उम्मीद कम रहेगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। संतान से जुड़ी बात चिंता पैदा होगी। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है।

मकर

आज का दिन आपके लिए शुभ है। नये काम की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है। परिवारिक जीवन में कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। धार्मिक बातों में रूचि रहेगी।

कुंभ

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण है लेकिन भाग्य आपके साथ है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो किसी नई शुरुआत या भागीदारी के लिए जा सकते हैं। व्यस्त दिन रहने के बावजूद आप उत्साह से भरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने सरकारी काम आसामी से खत्म होंगे और आप राहत महसूस करेंगे। महिला मित्र से नजदीकी और बढ़ेगी।

मीन

आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे। दिन के उतर्राध में धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। शल्य चिकित्स से जुड़ा कोई अहम फैसला संभव हो तो आज के लिए टाल दें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग