लाइव न्यूज़ :

18 जुलाई का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग, जानिए दूसरे राशियों का क्या है हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 07:11 IST

धनु राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आज के लिए रूक जाएं। दरअसल, काम के शुरुआती नतीजे आपको उत्साहित नहीं करेंगे।

Open in App

मेष- 

आज का दिन आपके लिए व्यस्त और चुनौती भरा है। ऑफिस में काम के दौरान तमाम तरह की मुश्किलें आ सकती है। वैसे, आप इन सबसे निपटने में कामयाब रहेंगे। इसका फायदा भी आपको मिलेगा और आपके सीनियर आपकी काबिलियत देखकर प्रभावित होंगे। शाम का समय अच्छा गुजरने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने या मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। छात्रों को मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। उन्हें और मेहनत की जरूरत है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियां और परेशान करने वाले खर्च ला रहा है। जेब पर ध्यान दें क्योंकि खर्च आपकी परेशानी को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है। अच्छी बात ये है कि धन लाभ का भी योग बन रहा है। व्यापार में मुनाफे का भी योग है।

मिथुन

आज आप पर भावुकता हावी रहेगी। वैसे भाग्य साथ है और आप जो भी कदम उठाएंगे, सही साबित होगा। किसी पुराने मित्र से फोन पर बात हो सकती है। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपकी परेशानी बढ़ाएगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आनंद में बितेगा। एक तरह से यह आपके लिए आम दिन है और कोई बड़ी परेशानी या सफलता आपके पास नहीं आएगी। मानसिक तौर पर थोड़ा सुस्त जरूर महसूस कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए दिन ठीक-ठाक होगा। बाहर खान-पान से बचें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह

पिछले कुछ दिनों से आप किसी काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और यह इंतजार आज भी बढ़ेगा। अपनी उम्मीदों पर काबू रखें ताकि निराशा से खुद को बचा सकें। थोड़ा धैर्य बरतें और इंतजार करें। आपका समय जल्द बदलेगा। ससुराल से आई कोई खबर आपको परेशान कर सकती है। मन व्याकुल रहेगा। 

कन्या

आज कार्यस्थल पर आपके लिए सफलता और यश का योग है। ऑफिस में बॉस या सीनियर अधिकारी की ओर से प्रशंसा मिलेगी। संतान को लेकर कोई बात आपको चिंतित कर सकती है। इस वजह से मन विचलित होगा। शाम भी आनंद में बितेगा। हालांकि, आपको वाणी पर आज संयम रखने की जरूरत है। आकस्मिक खर्च की संभावना है।

तुला

आज आपके लिए व्यापार में फायदे का योग है। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मां का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। गहरे पानी से आज दूरी बना कर रखें। यात्रा के लिए भी दिन शुभ है। 

वृश्चिक

आज आपका ध्यान खुद पर ज्यादा होगा। मसलन, शारीरिक सौंदर्य को लेकर आप उधेरबुन में होंगे। खर्च का भी योग बन रहा है लेकिन आप इस खर्च से ज्यादा निराश नहीं रहेंगे। काम को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। व्यापार में कुछ नया करने के बारे में सोच रहे तो उस दिशा में बढ़ने का यह सही समय है।

धनु

कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आज के लिए रूक जाएं। दरअसल, काम के शुरुआती नतीजे आपको उत्साहित नहीं करेंगे। इससे आपकी चिंता बढ़ेगी। साथियों से भी काम के सिलसिले में खास मदद नहीं मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के काम को भी हो सके तो आज के लिए टाल दें।

मकर

आज अपने भविष्य को लेकर आप चिंता में डूबे हैं। अच्छी बात ये है कि आप उस काम को खत्म करने में कामयाब होंगे जिसके लिए पिछले कई दिनों से आप प्रयासरत हैं।गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा से आज बचने की कोशिश करें।

कुंभ

आज आपके लिए जीवन में कुछ भी नया और खास नहीं होने वाला है। पुराने कामों के समापन में ही आप व्यस्त रहेंगे। पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप उर्जावान महसूस करेंगे। कानूनी कागजातों पर कोई फैसला लेने से पहले सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

मीन

आज का दिन आपका भाग्यशाली है। हर कदम पर सफलता है। कड़ी मेहनत का नतीजा अच्छा मिलेगा। ऑफिस में भी आप अपनी कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। नये लोगों से मुलाकात होगी और नये मित्र बनेंगे। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स