लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ राशि के लिए आज का दिन चिंता और उलझनों वाला, जानिए दूसरी राशियों का क्या है हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2019 06:00 IST

कुंभ राशि के जातकों का आज धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव अधिक रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातकों के लिए गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। पढ़िए, 18 अगस्त, 2019 का राशिफल..

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश से पहले गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

वृषभ

आज का दिन आपके लिए चिंता और उलझनों वाला होगा। समस्या को गंभीरता समझने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में फैसला नहीं ले। दांपत्यजीवन में आनंद- प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। 

मिथुन

आज आप छुट्टी के मूड में है। किसी अच्छी जगह दोस्तों या परिवारवालों के साथ समय बिताने जा सकते हैं। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है।

कर्क

ऑफिस में आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ने की सलाह की।

सिंह

स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और आप आनंदित महसूस करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने- फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास रहेगा। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी। आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

कन्या 

आज आप दूसरों की बातों को लेकर अधिक संवेदनशील रहेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि का योग है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी पर जरूर संयम रखें और किसी वाद-विवाद में नहीं पड़े तो बेहतर होगा।

तुला

अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। मानसिक रूप से अशांति अनुभव करेंगे। आकस्मिक खर्च के योग हैं। कार्यस्थल पर और समाजिक कार्यों में यश और कीर्ति की प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ के योग हैं।

वृश्चिक

आज छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कपड़े-आभूषण या सजावट के प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। आज नये कार्य को शुरुआत करने का दिन नहीं है। संभव हो तो उसे टालने की कोशिश करें।

धनु 

स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। परिवारजनों के साथ छुट्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीदने में रूचि होगी। संपत्ति खरीदने की योजना आज के लिए टाल दें।

मकर

आज वाद-विवाद से दूर रहें। दूसरों की गलती का खामियाजा अपको उठाना पड़ सकता है इसलिए कार्यस्थल पर सतर्क रहें। मन प्रफुल्लता रहेगा। वैसे भाग्य में वृद्धि के योग हैं। 

कुंभ

आज धार्मिक कार्यों की झुकाव अधिक रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातकों के लिए गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। शादी के बारे में योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता सामने होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शाम को अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य