लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृश्चिक जातक आज नहीं शुरू करें कोई नया काम, जानिए क्या कहते हैं दूसरी राशियों के सितारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 07:16 IST

आज का राशिफल (17 सितंबर, 2019): कुंभ राशि के जातक आज अपने फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा रखें। सफलता का योग बन रहा है। बुजुर्गों की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौती भराकर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ वाला

मेष 

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। नौकरी से लेकर बिजनेस तक में भाग-दौड़ और परेशानी बनी रहेगी। हालांकि, दिन के उतर्राध में आप अपनी क्षमता के कारण इन समस्याओं से बहुत हद तक निपटने में कामयाब रहेंगे। आकस्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

वृषभ

आज का आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। धातु से जुड़े किसी नये बिजनेस में रूचि बढ़ सकती है। मनपसंद भोजन मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आंशिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। किसी सम्मेलन आदि में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। किसी सुंदर जगह पर पर्यटन के लिए जा सकते हैं। शादी की इच्छा है तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

कर्क

आज आर्थिक क्षेत्र में आपके लिए लाभ का दिन है। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह

आज संतान का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या

आज अत्यधिक खर्च आपको मानसिक तौर पर चिंतित कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। नये कार्य को आज शुरू न करें। पैसे का लेन-देन करते हुए आज विशेष तौर पर सावधानी बरतें।

तुला

आज आपकी रूचि दैनिक कार्यों में नहीं रहेगी। मनोरंजन, पार्टी, पर्यटन आदि में व्यस्त रहेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण आपको आनंद देगा। नये कपड़े आदि खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज आपकी सुबह बहुत अच्छी नहीं रहने वाला है। आप तनाव और चिड़चिड़े मूड में हैं। धैर्य रखें और अपनी उग्रता को भी काबू में रखें। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ ज्यादा चर्चा में शामिल नहीं हों। परिवार या मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है। किसी नये काम की शुरुआत अगर करना चाहते हैं तो आज के लिए टाल दें।

धनु

आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। लाभ का योग है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए भी आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं और इसमें सफलता मिलेगी। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता से मन व्यग्र रहेगा। दिन के उतर्राध में स्वास्थ्य मुश्किलें पैदा करेगा। पेट सम्बंधी बीमारी परेशान करेगी। कला के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मकर

आज आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। ताजगी एवं स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। स्त्री वर्ग से तकरार से दूर रहें। अपयश की आशंका है। धन खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है।

कुंभ

आज अपने फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा रखें। सफलता का योग बन रहा है। बुजुर्गों की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा और सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

मीन

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। धन लाभ और सफलता के योग हैं। सभी निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग