लाइव न्यूज़ :

17 जुलाई 2019 का राशिफल: आज बुधवार का दिन कैसे गुजरेगा आपका, क्या होगा धन लाभ, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 07:32 IST

मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यक्तिगत रिश्तों को संभालने का दिन है। पारिवारिक कलह का योग है। इससे बचने की कोशिश करें। कोशिश करें कि घर में विवाद की स्थिति पैदा नहीं हो।

Open in App

मेष

आज सावन मास का पहला दिन है और बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ नये लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले हैं। बिजनेस में कुछ नया शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह फायदा का सौदा है। सरकारी कामकाज भी बिना किसी खास समस्या के निपट जाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। 

वृषभ

आज आप काम में उन सभी छोटे-छोटे लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे जिसे आपने सोचा था। काम का दबाव हालांकि जरूर होगा लेकिन आपको इन्हें निपटाने में खास परेशानी नहीं आनी चाहिए। परिवार और दोस्तों के साथ शाम में अच्छा समय गुजरेगा। यात्रा के दौरान आज विशेष सावधानी बरतें और दुर्घटना से बचने की कोशिश करें।

मिथुन

आज आप अपनी व्यक्तिगत चीजों को लेकर ज्यादा आसक्त महसूस करेंगे। बिजनेस में मुनाफे का योग है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। हालांकि, किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचने की कोशिश करें। पेट और पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

कर्क

दोस्तों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। आपका आज का दिन अमोद-प्रमोद और मनोरंजन के साथ बितेगा। विपरीत लिंग के किसी शख्स से करीब होंगे। प्रणय संबंधो में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी दिन शुभ है। नये दोस्तों से पहचान बढ़ेगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

सिंह

लंबे समय बाद आज कुछ ऐसे योग बन रहे हैं जो आपके लिए बेहद शुभ है। आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। कोई बेहद शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज सबकुछ आपकी इच्छा के अनुसार होगा। घर से भी हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में पदोन्नति या मनचाहे जगह ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। 

कन्या

आज आपको कुछ निराशा, कुछ हताशा के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। दिन मिला-जुलाकर ठीक है लेकिन एक-दो चीजें परेशान कर सकती हैं। जेब का ध्यान रखें। अत्यधिक खर्चे का योग बन रहा है। प्रेमी/प्रेमिका से सहयोग और बल मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा पर संभल कर जाएं।

तुला

आज आप अपने आने वाले जीवन को लेकर ज्यादा गंभीरता से विचार करेंगे। आपके विवाह से जुड़ा कोई समाचार आपको उलझन में डालेगा। सोच-समझकर फैसला लें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ का योग है। कोई पुराना कर्ज वापस आ सकता है। शाम को आप धार्मिक सोच से ओतप्रोत होंगे। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

वृश्चिक

आज कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। लंबे समय बाद भाई- बहनों और माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप उर्जा से भरपूर होंगे। शाम को मित्रों या सगे- संबंधी का घर पर आगमन से आनंद मिलेगा। प्रेम के लिहाज से भी दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विपरीत लिंग के किसी शख्स के साथ कुछ सुकून का समय बिताने का मौका मिलेगा।  

धनु

आज का दिन आपके लिए सुस्ती लेकर आया है। किसी काम में संभवत: मन नहीं लगेगा। काम को लेकर जोश ठंडा रहेगा। ऐसे में कार्यों में इच्छा के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। किसी गलतफहमी से अपने मित्र से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में किसी नई योजना को लेकर उलझन की स्थिति बनी रहेगी।

मकर

आज व्यक्तिगत रिश्तों को संभालने का दिन है। पारिवारिक कलह का योग है। इससे बचने की कोशिश करें। कोशिश करें कि घर में विवाद की स्थिति पैदा नहीं हो। ऑफिस या व्यापार में दिन अच्छा गुजरेगा। सहकर्मियों और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग परेशान करेगा।

कुंभ

आज आपके लिए थोड़ा सतर्क रहकर और सोच-समझकर फैसला लेने का दिन है। खासकर संपत्ति या जमीन-जायदाद के मसले पर सतर्कता बरतें। कोर्ट-कचहरी या कानूनी दस्तावेजों पर किसी जानकार की सलाह से ही आगे बढ़ें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा को लेकर विदेश जाने का योग बन सकता है।

मीन

भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। खुद के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बनेगी। शारीरिक तौर पर स्फूर्ति महसूस करेंगे। आकस्मिक धनलाभ का भी योग बनता दिख रहा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स